1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Pankaj Tripathi Father Death: अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का 99 साल की उम्र में निधन

Pankaj Tripathi Father Death: अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का 99 साल की उम्र में निधन

भिनेता ​पंकज त्रिपाठी के पिता का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता के पिता बनारस त्रिपाठी का निधन बिहार के पैतृक गांव बलसंड में हुआ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Pankaj Tripathi Father Death: अभिनेता ​पंकज त्रिपाठी के पिता का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता के पिता बनारस त्रिपाठी का निधन बिहार के पैतृक गांव बलसंड में हुआ है। बीते काफी दिनों से वो बीमारी से जूझ रहे थे। फिलहाल एक्टर के पिता की निधन की सही वजह का पता नहीं चल पाया है। वहीं, पिता के निधन की खबर मिलते ही पंकज त्रिपाठी गोपालगंज के लिए रवाना हो गए हैं।

पढ़ें :- Anupam Kher ने 69 साल की उम्र में शेयर किया हार्ड वर्कआउट वीडियो

वहीं, इसकी जानकारी होने पर अभिनेता अक्षय कुमार ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ‘मेरे मित्र और सह कलाकार पंकज त्रिपाठी के पिताजी के देहांत के समाचार से बहुत दुख हुआ। मां बाप की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। प्रभु उनके पिताजी की आत्मा को अपने चरणों में जगह दें। ओम शांति।’

पढ़ें :- Raj Kumar Rao ही क्यों हैं बायोपिक की फर्स्ट चॉइस, नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर ने इन फिल्मों मचाया तहलका

गोपालगंज के लिए हुए रवाना हुए पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार ने एक्टर के पिता की मौत को लेकर ऑफिशियली स्टेटमेंट भी जारी कर दी है। स्टेटमेंट में कहा गया है, भारी मन से यह कंफर्म करना पड़ रहा है कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी अब नहीं रहे। उन्होंने 99 वर्ष का स्वस्थ जीवन जीया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके करीबी परिवार के बीच किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी इस समय गोपालगंज स्थित अपने गांव जा रहे हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...