1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भाजपा राज में पेपर लीक बना राष्ट्रीय समस्या, देश में बीते 5 सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर हुए लीक : प्रियंका गांधी

भाजपा राज में पेपर लीक बना राष्ट्रीय समस्या, देश में बीते 5 सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर हुए लीक : प्रियंका गांधी

वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad Lok Sabha Seat) से कांग्रेस प्रत्याशी व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि देश में पिछले 5 सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad Lok Sabha Seat) से कांग्रेस प्रत्याशी व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि देश में पिछले 5 सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज (BJP Rule) में पेपर लीक हमारे देश की राष्ट्रीय समस्या बन गया है, जिसने अब तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।

पढ़ें :- Video-मेक्सिको के 3-0 की शानदार जीत के बीच सोशल मीडिया पर छाईं H-Town Girl ओलिविया बेथेल,'MEXICOOOOOO!'के नारों से बोल्ड हुए फैन्स

भाजपा का भ्रष्टाचार देश को कर रहा है कमजोर 

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। सबसे ज्यादा युवा आबादी हमारे पास है। भाजपा की सरकार हमारे इन युवाओं को कुशल और सक्षम बनाने की जगह उन्हें कमजोर बना रही है। उन्होंने कहा कि करोड़ों होनहार छात्र दिन-रात मेहनत से पढ़ाई करते हैं, अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, माता-पिता, तन-पेट काटकर पढ़ाई का बोझ उठाते हैं। बच्चे सालों तक वैकेंसी आने का इंतजार करते हैं। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi )  ने कहा कि वैकेंसी आती है तो फॉर्म भरने का खर्चा, परीक्षा देने जाने का खर्चा, और अंत में सारा प्रयत्न भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का भ्रष्टाचार देश को कमजोर कर रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...