1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Pariksha Pe Charcha 2024 : परीक्षा पे चर्चा 29 जनवरी को , दो करोड़ 26 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 : परीक्षा पे चर्चा 29 जनवरी को , दो करोड़ 26 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

परीक्षा पे चर्चा 2024 (Pariksha Pe Charcha 2024) कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। MyGov पोर्टल पर इस बार कार्यक्रम के लिए 2 करोड़ 26 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस साल परीक्षा पे चर्चा 2024 के सातवें संस्करण के लिए कुल 2 करोड़ 26 लाख 31 हजार 698 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: परीक्षा पे चर्चा 2024 (Pariksha Pe Charcha 2024) कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। MyGov पोर्टल पर इस बार कार्यक्रम के लिए 2 करोड़ 26 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस साल परीक्षा पे चर्चा 2024 के सातवें संस्करण के लिए कुल 2 करोड़ 26 लाख 31 हजार 698 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा

पोर्टल के अनुसार, इस सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन में 205.62 लाख छात्रों, 14.93 लाख शिक्षकों और 5.69 लाख अभिभावकों की भागीदारी देखी गई। इस साल यह कार्यक्रम नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा पे चर्चा 2024 (Pariksha Pe Charcha 2024)  कार्यक्रम 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से भारत मंडपम में शुरू किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) , स्कूली बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ संवाद करेंगे।

केंद्र सरकार हर साल बच्चों के भीतर बोर्ड परीक्षा के तनाव और भय को कम करने के लिए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन करती है। इस बार कार्यक्रम का सातंवा संस्करण है। कार्यक्रम के दौरान करीब 4,000 प्रतिभागी प्रधानमंत्री से बातचीत करेंगे। यह कार्यक्रम छात्रों में परीक्षा के तनाव को कम करने और उन्हें सफलता के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है।

यह कार्यक्रम शिक्षकों और छात्रों के बीच इंटरएक्शन और प्रधानमंत्री से मिलने और संवाद करने का अवसर देता है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) स्टूडेंट को बोर्ड परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं के तनाव को कम करने के कमाल के टिप्स देते हैं। बीते वर्षों में पीएम मोदी (PM Modi) ने छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों से परीक्षाओं को कठिन बनाने के बजाय उन्हें सही परिप्रेक्ष्य में देखने का आग्रह किया है। इस कार्यक्रम का प्राइमरी फोकल बच्चों का समग्र विकास करना है।

पढ़ें :- 12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, सपा नेता पवन पांडेय ने दी जानकारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...