1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. पवन सिंह का नया होली सॉन्ग रिलीज, रूमर्ड गर्लफ्रेंड महिमा के साथ जमकर खेली होली, ‘सतरंगी सलवारवा’ गाने में दिखी कमाल की केमिस्ट्री

पवन सिंह का नया होली सॉन्ग रिलीज, रूमर्ड गर्लफ्रेंड महिमा के साथ जमकर खेली होली, ‘सतरंगी सलवारवा’ गाने में दिखी कमाल की केमिस्ट्री

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh)  न सिर्फ अदाकारी में माहिर हैं, बल्कि उनकी सिंगिंग के भी फैंस दीवाने हैं। होली का त्योहार तो उनके गानों के बिना फैंस के लिए अधूरा है। इस बार की होली को स्पेशल बनाने के लिए पवन सिंह (Pawan Singh)  'सतरंगी सलवारवा' (Satrangi Salwarwa) गाना लेकर आए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Pawan Singh Holi Song: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh)  न सिर्फ अदाकारी में माहिर हैं, बल्कि उनकी सिंगिंग के भी फैंस दीवाने हैं। होली का त्योहार तो उनके गानों के बिना फैंस के लिए अधूरा है। इस बार की होली को स्पेशल बनाने के लिए पवन सिंह(Pawan Singh)   ‘सतरंगी सलवारवा’ (Satrangi Salwarwa) गाना लेकर आए हैं। इसमें रूमर्ड गर्लफ्रेंड महिमा सिंह (Mahima Singh)  के साथ पवन सिंह (Pawan Singh)  रोमांस करते दिखे हैं।

पढ़ें :- Video : पवन सिंह ने दोस्त की बर्थडे पार्टी में खोया आपा, शख्स की तरफ गुस्से में आगे बढ़े तो गार्ड्स और लोगों ने रोका

बीते दिनों पवन सिंह (Pawan Singh)  और महिमा सिंह (Mahima Singh)  के लिंकअप की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था। दोनों ने साथ में कई इवेंट में साथ शिरकत की। पवन सिंह (Pawan Singh) के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी महिमा सिंह (Mahima Singh) नजर आईं। दोनों की शादी की खबरों ने भी जोर पकड़ा था, जिन्हें बाद में पवन सिंह (Pawan Singh)  ने खारिज कर दिया। अब पावर स्टार के नए गाने ‘सतरंगी सलवारवा’ (Satrangi Salwarwa) में भी महिमा सिंह (Mahima Singh) नजर आई हैं। इसमें पवन सिंह और महिमा के बीच गजब की केमिस्ट्री देखी गई है।

कब है होली का त्योहार?

गाने में अभिनेत्री महिमा को घाघरा चोली में देखा जा सकता है। पवन सिंह (Pawan Singh)  उनके साथ प्यार के रंग की होली खेलने के लिए बेताब हैं। महिमा जानती हैं कि पवन सिंह (Pawan Singh) सिर्फ होली खेलने के बहाने से नहीं, बल्कि उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाने के लिए आ रहे हैं। इसलिए अभिनेत्री उन्हें ज्यादा भाव भी नहीं दे रही है। कुल मिलाकर गाना होली वाइब्स दे रहा है। बता दें कि आगामी 04 मार्च को देशभर में रंगों का यह त्योहार मनाया जाएगा।

पढ़ें :- भोजपुरी के सिंगर-एक्टर पवन सिंह के जन्मदिन पर पत्नी ज्योति ने दी बधाई, बोलीं- ‘भगवान आपकी सारी कामनाएं पूरी करें’

फैंस ने दिया अच्छा रिएक्शन

गाने के लिरिक्स और बीट बहुत शानदार हैं। ‘सतरंगी सलवारवा’ (Satrangi Salwarwa)  को भी रिलीज के साथ अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। यह गाना आज 20 फरवरी को सुबह सात बजे रिलीज किया गया है। गाना देखने के बाद पवन सिंह (Pawan Singh)  के फैंस क्रेजी हो गए हैं। बता दें कि यह पहला गाना नहीं है, जिसमें पवन सिंह (Pawan Singh) और महिमा सिंह (Mahima Singh) को साथ देखा गया हो। इससे पहले दोनों की केमिस्ट्री को ‘बानी लइका’ में भी साथ देखा गया था। ‘बानी लइका’ रिलीज के बाद ही अभिनेत्री को पवन सिंह (Pawan Singh)  के जन्मदिन पर साथ केक कटवाते भी देखा गया था। भोजपुरी गलियारे में दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगी थीं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...