1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Paytm को NPCI से मिली जरूरी मंजूरी,  यूजर्स का दूसरे बैंकों में माइग्रेशन शुरू

Paytm को NPCI से मिली जरूरी मंजूरी,  यूजर्स का दूसरे बैंकों में माइग्रेशन शुरू

पेटीएम ब्रांड की स्वामित्व वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) को नए पेंमेंट सिस्टम प्रोवाइडर (PSP) बैंक हैंडल पर यूजर्स को स्थानांतरित करने की एनपीसीआई से मंजूरी मिल गई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पेटीएम ब्रांड की स्वामित्व वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ICL) को नए पेंमेंट सिस्टम प्रोवाइडर (PSP) बैंक हैंडल पर यूजर्स को स्थानांतरित करने की एनपीसीआई से मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मल्टी पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर एपीआई मॉडल पर ओसीएल को थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) के रूप में मंजूरी मिलने के बाद पेटीएम ने एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और यस बैंक के साथ एकीकरण की प्रक्रिया को तेज किया है।

पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

माइग्रेशन का काम तेज

कंपनी ने बताया कि वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ICL) को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से नए भुगतान प्रणाली प्रदाता (पीएसपी) बैंक हैंडल में उपयोगकर्ता माइग्रेशन शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। सभी चार बैंक अब टीपीएपी पर परिचालन कर रहे हैं। पेटीएम के लिए इन पीएसपी बैंकों में यूजर्स के खातों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी ने निर्बाध यूपीआई भुगतान सुनिश्चित करते हुए ‘@paytm’ हैंडल्स को इन बैंकों में स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है।

पेटीएम यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा?

एक बार पेटीएम यूजर को किसी अन्य पार्टनर पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर (PSP) बैंक में माइग्रेट करने के बाद जिन यूजर्स की मौजूदा यूपीआई आईडी ‘@paytm’ है वह नई यूपीआई आईडी में बदल जाएगी। यह @ptsbi, @pthdfc, @ptaxis और @ptyes में से कोई भी आईडी हो सकती है।

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...