1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जनता को ‘देश बनाने’ और ‘देश बिगाड़ने’ वालों के बीच का फर्क पहचानना होगा : राहुल गांधी

जनता को ‘देश बनाने’ और ‘देश बिगाड़ने’ वालों के बीच का फर्क पहचानना होगा : राहुल गांधी

देश हो रहे लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को एक्स पोस्ट पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि देश इस वक्त निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। हर वर्ग को ‘देश बनाने’ और ‘देश बिगाड़ने’ वालों के बीच का फर्क पहचानना होगा। 

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश हो रहे लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को एक्स पोस्ट पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि देश इस वक्त निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। हर वर्ग को ‘देश बनाने’ और ‘देश बिगाड़ने’ वालों के बीच का फर्क पहचानना होगा।

पढ़ें :- UP Panchayat Chunav Update : तीन महीने में पंचायत चुनाव होना बेहद मुश्किल, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट बनी बड़ी वजह!

 

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा कि कांग्रेस और INDIA मतलब युवाओं की पहली नौकरी पक्की। किसानों को MSP की गारंटी और हर गरीब महिला लखपति। श्रमिक को न्यूनतम 400 रुपये प्रतिदिन मजदूरी,जातिगत गिनती और आर्थिक सर्वे ,सुरक्षित संविधान और नागरिक के अधिकार ।

उन्होंने कहा कि जबकि इसके उलट भाजपा मतलब बेरोज़गारी पक्की,किसानों पर कर्ज़ का बोझ असुरक्षित और अधिकार विहीन महिलाएं। मजबूर और बेबस मज़दूर, वंचितों के साथ भेदभाव और शोषण तानाशाही और दिखावे का लोकतंत्र होगा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि आपका भविष्य आपके हाथों में है, सोचिए, समझिए और सही फैसला कीजिए।

पढ़ें :- सुल्तानपुर में खनन माफिया बेखौफ : अवैध खनन रोकने गयी राजस्व विभाग की टीम को पीटा, नायब तहसीलदार का टूटा पैर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...