1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जनता ने कल बंगाल व तमिलनाडु में BJP के ख़िलाफ़ लाइन लगाकर डाला बंपर वोट, अब UP में PDA 95 प्रतिशत वोटिंग करके बनाएगा नया रिकॉर्ड: अखिलेश यादव

जनता ने कल बंगाल व तमिलनाडु में BJP के ख़िलाफ़ लाइन लगाकर डाला बंपर वोट, अब UP में PDA 95 प्रतिशत वोटिंग करके बनाएगा नया रिकॉर्ड: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा सरकार ने नोटबंदी, बैंकों में केवाईसी, खाद, एसआईआर से लेकर सिलेंडर तक हर बार जनता को बस लाइन में ही लगाया है, इसीलिए जनता ने कल प. बंगाल व तमिलनाडु में भाजपा के ख़िलाफ़ लाइन लगाकर बंपर वोट डाला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, जैसे इन्होंने जनता को लाइन में लगवाया वैसे ही अब जनता इनके खिलाफ पश्चिम बंगाल से लेकर तमिलनाडु तक बंपर वोट डाल रही है। उत्तर प्रदेश की जनता भी भाजपा के खिलाफ वोट डालने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठी है।

पढ़ें :- इनकी छवि तो बनी नहीं लेकिन अधिकारियों के घर-महल ज़रूर बन गये...अखिलेश यादव ने सीएम पर साधा​ निशाना

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा सरकार ने नोटबंदी, बैंकों में केवाईसी, खाद, एसआईआर से लेकर सिलेंडर तक हर बार जनता को बस लाइन में ही लगाया है, इसीलिए जनता ने कल प. बंगाल व तमिलनाडु में भाजपा के ख़िलाफ़ लाइन लगाकर बंपर वोट डाला है।

उप्र में भी जनता भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डालने के लिए पूरी तरह तैयार बैठी है। 2027 के उप्र विधानसभा चुनाव में 95% PDA ही 95% वोटिंग करके नया रिकॉर्ड बनाएगा, भाजपा को हराएगा और हमेशा के लिए हटाएगा। हम अपने पीडीए प्रहरियों व बूथ प्रभारियों को 2027 में 95% वेटिंग का नया लक्ष्य देते हैं। हमारा नया नारा होगा: 95% वोटिंग कराएंगे, अपनी पीडीए सरकार बनाएंगे!

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...