सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि, देश में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर हाल ही में लगाए गए प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। इस सरकारी आदेश के मुताबिक, ईंधन की खरीद और बिक्री को लेकर लागू की गई यह रोक 1 जुलाई से पूरी तरह से समाप्त कर दी जाएगी। इसका सीधा सा अर्थ है कि आने वाली 1 जुलाई से पेट्रोल पंपों और रिटेल स्टेशनों पर पहले की तरह ही सामान्य रूप से ईंधन उपलब्ध होने लगेगा।
Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोल-डीजल को लेकर परेशानी देखने को मिली थी। इसके कारण सरकार ने कुछ सख्त पाबंदियां लगू की थी। अब स्थिति का आकलन करने के बाद सोमवार को भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और सभी प्रतिबंधों को खत्म करने का एलान कर दिया है।
सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि, देश में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर हाल ही में लगाए गए प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। इस सरकारी आदेश के मुताबिक, ईंधन की खरीद और बिक्री को लेकर लागू की गई यह रोक 1 जुलाई से पूरी तरह से समाप्त कर दी जाएगी। इसका सीधा सा अर्थ है कि आने वाली 1 जुलाई से पेट्रोल पंपों और रिटेल स्टेशनों पर पहले की तरह ही सामान्य रूप से ईंधन उपलब्ध होने लगेगा।
दरअसल, जून 2026 में पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध और वैश्विक सप्लाई चेन में आई रुकावटों के कारण कच्चे तेल और ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। उस दौरान सरकार को आशंका थी कि कहीं देश में पेट्रोल और डीजल की कमी न पैदा हो जाए। इसी वजह से सरकार ने आपातकालीन कदम उठाते हुए व्यावसायिक खरीदारों द्वारा रिटेल पेट्रोल पंपों से बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने पर रोक लगा दी थी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के लिए पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता बनाए रखना, जमाखोरी रोकना और ईंधन की समान आपूर्ति सुनिश्चित करना था।