1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Plane Crash : अफगानिस्तान के बदख्शां में क्रैश विमान भारत का नहीं, DGCA के अधिकारियों ने दी जानकारी

Plane Crash : अफगानिस्तान के बदख्शां में क्रैश विमान भारत का नहीं, DGCA के अधिकारियों ने दी जानकारी

भारत के नागर विमानन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation of India) के अधिकारियों ने विमान के भारत का होने से इनकार किया और बताया कि यह मोरक्को में रजिस्टर्ड डीएफ10 एयरक्राफ्ट था। फिलहाल हादसे में हताहतों की संख्या की जानकारी नहीं है।

By santosh singh 
Updated Date

Plane Crash :  अफगानिस्तान (Afghanistan) के बदख्शां प्रांत (Badakhshan Province) में रविवार को एक यात्री विमान के क्रैश होने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। बताया गया है कि यह एक भारतीय विमान था। हालांकि, भारत के नागर विमानन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation of India) के अधिकारियों ने विमान के भारत का होने से इनकार किया और बताया कि यह मोरक्को में रजिस्टर्ड डीएफ10 एयरक्राफ्ट था। फिलहाल हादसे में हताहतों की संख्या की जानकारी नहीं है।

पढ़ें :- बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल कराएं मरम्मत...लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान बोले सीएम योगी

विमान में सवार थे छह लोग : रूस

इस बीच रूस के विमानन अधिकारियों ने बताया है कि अफगानिस्तान में जो विमान क्रैश हुआ, वह शनिवार देर शाम रडार से गायब हो गया था। इसमें छह लोग सवार थे। यह विमान फ्रांस में बना दसॉ का फैल्कन 10 जेट था। यह चार्टर प्लेन भारत से उज्बेकिस्तान के रास्ते मॉस्को आ रहा था।

दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने भी इस क्रैश पर मामला स्पष्ट किया। इसमें कहा गया है कि अफगानिस्तान में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल एयरक्राफ्ट एक चार्टर प्लेन है और यह मोरक्को में रजिस्टर्ड छोटा विमान है।

पढ़ें :- सपा सरकार आने पर आजम खां साहब के सभी मुकदमें वैसे ही वापस होंगे जैसे सीएम और डिप्टी सीएम ने अपने और अपने लोगों का किया: अखिलेश यादव

इससे पहले अफगानिस्तान की सूचना मंत्रालय के प्रमुख ने बताया कि यह विमान कुरान-मुंजान और जिबाक जिले में तोपखाना की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना की जांच के लिए एक टीम को रवाना किया गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह विमान रविवार सुबह क्रैश हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...