1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. California Plane Crash : कैलिफोर्निया में लैंडिंग से पहले प्लेन क्रैश, दो यात्रियों की मौत

California Plane Crash : कैलिफोर्निया में लैंडिंग से पहले प्लेन क्रैश, दो यात्रियों की मौत

कैलिफोर्निया के उत्तर-पश्चिम फ्रेस्नो में एक छोटा विमान उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब विमान रनवे पर लैंडिंग करने वाला था। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। खबरों के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

California Plane Crash :  कैलिफोर्निया के उत्तर-पश्चिम फ्रेस्नो में एक छोटा विमान उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब विमान रनवे पर लैंडिंग करने वाला था। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। खबरों के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल

बताया जा रहा है कि सबकुछ सही चल रहा था, विमान रनवे पर लैंडिंग करने वाला था, लेकिन रनवे से कुछ दूरी पर ही अचानक से बैलेंस बिगड़ा और विमान नदी के किनारे गिर गया। कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो फायर डिपार्टमेंट की तरफ से यह जानकारी दी गई है। विमान ब्लाइथ एवेन्यू पर सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जबकि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

प्लेन क्रैश की यह घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजकर 45 मिनट पर हुई है। एक सिंगल-इंजन पैसेंजर विमान सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास ब्लाइथ एवेन्यू पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। बताया जा रहा है कि विमान रनवे के आखिरी छोर से करीब 200 गज दूर एक नदी के तटबंध पर जाकर गिरा।

 

पढ़ें :- भारत ही नहीं ये 6 देश भी 2036 ओलंपिक की मेज़बानी की दौड़ में शामिल, IOC को होस्ट को चुनने लगेंगे ढाई साल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...