1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. PM Kisan Samman Nidhi : किसानों के खाते में भेजी गई 16वीं किस्त, ऐसे करें चेक आपको मिली या नहीं

PM Kisan Samman Nidhi : किसानों के खाते में भेजी गई 16वीं किस्त, ऐसे करें चेक आपको मिली या नहीं

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को यतलाम से पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 16वीं किस्त (16th Installment) जारी कर दी है । डीबीटी (DBT) के माध्यम से करोड़ों किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपये भेजे गए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को यतलाम से पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 16वीं किस्त (16th Installment) जारी कर दी है । डीबीटी (DBT) के माध्यम से करोड़ों किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपये भेजे गए हैं।

पढ़ें :- फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर को मिला रामायणी सम्मान, वृंदावन वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महराज के परिवार के साथ किया दर्शन

 

पढ़ें :- बेसिक शिक्षा विभाग का निर्देश, टीईटी-सीटीईटी वाले शिक्षकों को दोबारा परीक्षा जरूरी नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  इस बार लगभग 18 हजार करोड़ रुपये पात्र किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर करेंगे।

पहला तरीका

किस्त जारी होने के बाद अगर आपको जानना है कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं, तो इसके लिए आपको एक मैसेज प्राप्त होगा। बैंक या सरकार की तरफ से ये मैसेज आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आता है, जिसमें किस्त की जानकारी दी गई होती है।

दूसरा तरीका

अगर किसी कारण आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर किस्त प्राप्त होने का मैसेज नहीं आया है, तो आप अपने नजदीकी एटीएम जाकर मिनी स्टेटमेंट के जरिए जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में कितनी सीटों पर लड़ेगी आप? सवाल पर संजय सिंह बोले- ये आलाकमान तय करेंगे

तीसरा तरीका

अगर आपके बैंक खाते में एटीएम कार्ड नहीं बना है, तो आप अपनी पासबुक के जरिए भी जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं। इसके लिए अपने बैंक की ब्रांच में जाकर आप पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...