HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली, कहा-जहां मेरे देश के सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं, वह स्थान किसी मंदिर से कम नहीं

पीएम मोदी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली, कहा-जहां मेरे देश के सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं, वह स्थान किसी मंदिर से कम नहीं

प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे जवानों के पास हमेशा इस वीर वसुंधरा की विरासत रही है, सीने में वह आग रही है, जिसने हमेशा पराक्रम के प्रतिमान गढ़े हैं। प्राणों को हथेली पर रखकर हमारे जवान हमेशा सबसे आगे चले हैं। हमारे जवानों ने हमेशा साबित किया है कि सीमा पर वह देश की सबसे सशक्त दीवार हैं। साथ ही कहा, दुनिया में कहीं पर भी भारतीय अगर संकट में हैं, तो भारतीय सेना और सुरक्षा बल उन्हें बचाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के लेप्चा में सेना के जवानों के साथ दिवाली का उत्सव मनाया। प्रधानमंत्री ने जवानों को दिवाली की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा, भारतीय सेनाओं और सुरक्षा बल के पराक्रम का ये उद्घोष, ये ऐतिहासिक धरती और दीपावली का ये पवित्र त्योहार… ये अद्भुत संयोग है, ये अद्भुत मिलाप है। संतोष और आनंद से भर देने वाला ये पल, मेरे लिए भी, आपके लिए और देशवासियों के लिए भी दीपावली में नया प्रकाश पहुंचाएगा। ऐसा मेरा विश्वास है।

पढ़ें :- यूपीए ने ‘फूड सिक्योरिटी एक्ट’  को दिया कानूनी दर्जा, अब 10 किलो अनाज होगा अगला कदम : राहुल गांधी

इसके साथ ही उन्होंने कहा, परिवार की याद हर किसी को आती है लेकिन आपके चेहरों पर उदासी नजर नहीं आ रही है। आपके उत्साह में कमी का नामोनिशान नहीं है। उत्साह से भरे हुए हैं, ऊर्जा से भरे हुए हैं क्योंकि आप जानते हैं कि 140 करोड़ का परिवार भी आपका अपना ही है। देश इसलिए आपका कृतज्ञ है, ऋणी है। पीएम ने कहा, मेरे लिए जहां मेरी भारतीय सेना है, जहां मेरे देश के सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं, वह स्थान किसी मंदिर से कम नहीं है। जहां आप है, वहीं मेरा त्योहार है।

पढ़ें :- बीजेपी बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान को ख़त्म कर मनुवादी सोच पर आधारित बनाना चाहती है नया संविधान  : जयराम रमेश

प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे जवानों के पास हमेशा इस वीर वसुंधरा की विरासत रही है, सीने में वह आग रही है, जिसने हमेशा पराक्रम के प्रतिमान गढ़े हैं। प्राणों को हथेली पर रखकर हमारे जवान हमेशा सबसे आगे चले हैं। हमारे जवानों ने हमेशा साबित किया है कि सीमा पर वह देश की सबसे सशक्त दीवार हैं। साथ ही कहा, दुनिया में कहीं पर भी भारतीय अगर संकट में हैं, तो भारतीय सेना और सुरक्षा बल उन्हें बचाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। भारत की सेनाएं और सुरक्षा बल संग्राम से लेकर सेवा तक हर स्वरूप में सबसे आगे रहते हैं। इसलिए हमें गर्व है हमारी सेनाओं पर, हमें गर्व है हमारे सुरक्षा बलों पर।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...