प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर वहां पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच मजबूत रिश्तों को दर्शाता है। इन सबके बीच पीएम मोदी की ये यात्रा सिर्फ कूटनीतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि देशभर में चर्चा का भी विषय बना हुआ है।
PM Modi in Israel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर वहां पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच मजबूत रिश्तों को दर्शाता है। इन सबके बीच पीएम मोदी की ये यात्रा सिर्फ कूटनीतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि देशभर में चर्चा का भी विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया एक्स पर उनका नाम खूब सुर्खियों में छाया हुआ है।
इजरायल में गुरुवार को एक्स की ट्रेडिंग लिस्ट में पीएम मोदी और उनके दौर से जुड़े विषय दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले उनका नाम भी शीर्ष ट्रेंड में शामिल रहा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह हलचल इस बात का संकेत है कि इस्राइल में उनके दौरे को लेकर व्यापक उत्साह और रुचि देखी जा रही है।
बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल की संसद केनेसट को संबोधित किया। वह केनेसट में भाषण देने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। वहीं, भाषण के बाद पीएम मोदी को “स्पीकर ऑफ द केनेसट मेडल” से सम्मानित किया गया, जो इजरायल के सर्वोच्च संसदीय सम्मानों में से एक है। यह सम्मान भारत-इजरायल के रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत नेतृत्व और योगदान के लिए दिया गया। वह यह सम्मान पाने वाले पहले विदेशी नेता बने।