1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भूटान दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने कहा- आपका स्वागत है बड़े भाई

भूटान दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने कहा- आपका स्वागत है बड़े भाई

देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) दो दिवसीय दौरे पर आज भूटान के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी (PM Modi) 22-23 मार्च को आधिकारिक दौरे पर भूटान में रहेंगे। पीएम मोदी के विमान ने आज सुबह दिल्ली से भूटान के लिए उड़ान भरी।

By santosh singh 
Updated Date

भूटान। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) दो दिवसीय दौरे पर आज भूटान के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी (PM Modi) 22-23 मार्च को आधिकारिक दौरे पर भूटान में रहेंगे। पीएम मोदी के विमान ने आज सुबह दिल्ली से भूटान के लिए उड़ान भरी।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

पीएम मोदी (PM Modi) का भूटान दौरा पहले 21-22 मार्च को होना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से पीएम मोदी का यह दौरा टल गया था और भारतीय विदेश मंत्रालय ने जल्द ही भूटान की सरकार से बात करके नई तारीखों के एलान की बात कही थी। हालांकि आपसी सहमति के बाद आज ही पीएम मोदी (PM Modi) भूटान के लिए रवाना हो गए।

भूटान दौरे पर पीएम मोदी (PM Modi), भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे(Prime Minister shering Tobgay) से मुलाकात करेंगे। फरवरी 2024 में भूटान के पीएम बने शेरिंग तोबगे ने इस महीने की शुरुआत में ही भारत का दौरा किया था। साथ ही भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने भी बीते दिनों भारत कौ दौरा किया था। उस वक्त भूटान नरेश ने पीएम मोदी को भूटान आने का न्योता दिया था।

पीएम मोदी (PM Modi) के दौरे के लिए भूटान में तैयारियां चल रही हैं। भूटान के लोग एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत में रंगोली बनाते नजर आए। पीएम मोदी का विमान भूटान के पारो एयरपोर्ट पर लैंड करेगा, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

एयरपोर्ट पर पीएम शेरिंग तोबगे ने किया स्वागत

पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन

एयरपोर्ट पर भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी (PM Modi) को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी (PM Modi) का थिंफू में हुआ जोरदार स्वागत। सड़क किनारे खड़े लोगों ने पीएम मोदी (PM Modi) का अभिवादन किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...