1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. PM Modi Russia Visit : पीएम मोदी रूस दौरे पर रवाना , बोले- दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी पिछले दस वर्षों में आगे बढ़ी

PM Modi Russia Visit : पीएम मोदी रूस दौरे पर रवाना , बोले- दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी पिछले दस वर्षों में आगे बढ़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सोमवार को रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरे से पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने भारत-रूस (India-Russia) के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी (Special Strategic Partnership) पिछले दस वर्षों में आगे बढ़ी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सोमवार को रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरे से पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने भारत-रूस (India-Russia) के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी (Special Strategic Partnership) पिछले दस वर्षों में आगे बढ़ी है।

पढ़ें :- Hindu Raksha Dal: स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में उतरा हिंदू रक्षा दल, FIR को गलत बताते हुए दर्ज की आपत्ति

मॉस्को दौरे से पहले पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा कि मैं अपने मित्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने के लिए उत्सुक हूं। रूस के अलावा पीएम मोदी ऑस्ट्रिया दौरे पर भी जाएंगे। उन्होंने ऑस्ट्रिया को भारत का दृढ़ और विश्वसनीय भागीदार बताया। पीएम मोदी ने कहा कि हम लोकतंत्र के आदर्शों को साझा करते हैं। मैं नए क्षेत्रों में हमारी साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने की आशा करता हूं।

पढ़ें :- सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद गिराए जाने पर बढ़ा तनाव, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

पीएम मोदी (PM Modi)  22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन (22nd India-Russia Annual Summit) के लिए रूस की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान अज्ञात सैनिक की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री तीन दिन रूस और ऑस्ट्रिया में रहेंगे। उनकी ये यात्राएं उन देशों के साथ संबंधों को गहरा करने का अवसर है, जिनके साथ भारत की परखी हुई दोस्ती है। उन्होंने कहा, मैं इन देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...