1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. पीएम मोदी ने रुस के राष्ट्रपति पुतिन से की बात, यूक्रेन से लौटने के बाद हुई बातचीत

पीएम मोदी ने रुस के राष्ट्रपति पुतिन से की बात, यूक्रेन से लौटने के बाद हुई बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की है। उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही पुतिन की प्रतिक्रिया जानी। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की है। उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही पुतिन की प्रतिक्रिया जानी। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर दी है।

पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि, आज राष्ट्रपति पुतिन से बात हुई। विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। रूस-यूक्रेन संघर्ष और यूक्रेन की हालिया यात्रा पर मेरी अंतर्दृष्टि पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?

विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन से वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पिछले महीने रूस की अपनी सफल यात्रा को याद किया। दोनों नेताओं ने कई द्विपक्षीय मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आपसी हित के कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...