1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार के गठन का रास्ता साफ

पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार के गठन का रास्ता साफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) को सौंप दिया है। इसके साथ ही नई सरकार (New Government) के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) को सौंप दिया है। इसके साथ ही नई सरकार (New Government) के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

पढ़ें :- सेवा, समर्पण, मूल्यों और आदर्शों पर आधारित राजनीति का आग्रह सदैव अटल जी का रहा: सीएम योगी

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने अपना और केन्द्रीय मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र सौंपा। राष्ट्रपति ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री तथा उनके सहयोगियों से नई सरकार के गठन तक अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया।

पढ़ें :- Vande Mataram controversy : सोनिया गांधी के बचाव में उतरी TMC और DMK , कहा- भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गढ़ रही है यह विवाद

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजों के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में मोदी सरकार (Modi Government) के कार्यकाल की उपलब्धियों पर एक प्रस्ताव पास किया गया। इतना ही नहीं, मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) ने 17वीं लोकसभा (17th Lok Sabha) भंग करने की अनुशंसा की है। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) इस अनुशंसा पर अपनी मुहर लगाएंगी।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजों में एनडीए (NDA) को बहुमत मिल गया है। अब भाजपा की अगुवाई में एनडीए सरकार बनाने को लेकर मंथन कर रहा है। इस बीच सूत्रों का कहना है कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 8 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद भाजपा नीत एनडीए गठबंधन सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। चुनाव में भाजपा को छोड़ एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद इस भाजपा की सरकार की रूप रेखा कैसे होगी और पहले मंत्रिमंडल के गठन किन किन चेहरों को शामिल किया जाएगा, इस पर एनडीए की ओर से मंथन शुरू हो गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...