1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली में मणिपुर के म्यूजीशियन की पीट-पीटकर हत्या पर गरमायी सियासत, कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार को घेरा

दिल्ली में मणिपुर के म्यूजीशियन की पीट-पीटकर हत्या पर गरमायी सियासत, कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार को घेरा

Manipur musician murdered in Delhi : दिल्ली के किलोकारी गांव में 54 वर्षीय मणिपुरी म्यूज़िशियन सी. विक्रम सिंह की सोमवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी। उनकी हत्या के आरोप में पुलिस ने डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों और ढाबा स्टाफ समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा है। अब इस घटना को लेकर सियासत तेज होने लगी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पूर्वोत्तर राज्य के म्यूज़िशियन की हत्या को लेकर केंद्र शासित प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Manipur musician murdered in Delhi : दिल्ली के किलोकारी गांव में 54 वर्षीय मणिपुरी म्यूज़िशियन सी. विक्रम सिंह की सोमवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी। उनकी हत्या के आरोप में पुलिस ने डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों और ढाबा स्टाफ समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा है। अब इस घटना को लेकर सियासत तेज होने लगी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पूर्वोत्तर राज्य के म्यूज़िशियन की हत्या को लेकर केंद्र शासित प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- राजधानी में सी. विक्रम सिंह की हत्या ने नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के खिलाफ अत्याचारों के घावों को फिर ताज़ा कर दिया : मेघालय CM कॉनराड संगमा

राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के मीडिया व प्रचार विभाग चेयरमैन पवन खेड़ा ने सरकार पर ऐसी घटनाओं को नजर-अंदाज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘मणिपुर के म्यूज़िशियन सी. विक्रम सिंह ने दिल्ली में अपने घर के बाहर हो रहे शोर-शराबे और उपद्रव पर आपत्ति जताई। उन्हें पीट-पीटकर मार डाला गया। इसे शराब के नशे में हुई हिंसा की एक अलग-थलग घटना मानकर नज़रअंदाज़ किया जा सकता है। लेकिन मामला इससे कहीं ज़्यादा गंभीर है।’

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, ‘यह घटना तब हुई जब सरकार ने सालों से तेज़ आवाज़ में बजने वाले डीजे, सार्वजनिक हंगामे और नियमों की खुलेआम अनदेखी को सामान्य और जायज़ बना दिया है। कानून को सख्ती से लागू करने के बजाय, सत्ता में बैठे लोगों ने अक्सर आँखें मूँद लीं – जिससे बिना सज़ा के बच निकलने का माहौल बन गया। हो सकता है कि विक्रम सिंह की जान लेने वाला डंडा सरकार ने न चलाया हो। लेकिन उनकी हत्या की वजह बने माहौल को बनाने की ज़िम्मेदारी से वह बच नहीं सकती।’

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दोषियों के खिलाफ़ तुरंत और मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई तो दूर की बात है, अक्सर आरोपी उन्हीं की पार्टी के होते हैं और पूरा तंत्र दोषियों को बचाने में लग जाता है। एक आम नागरिक अब उनकी पार्टी और सरकार के सामने खुद को बेबस महसूस कर रहा है।’

क्यों हुई हत्या? 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के किलोकारी गांव में अपने अपार्टमेंट के बाहर शराब पीने और शोर-शराबा करने पर आपत्ति जताने के बाद, डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों और ढाबा स्टाफ के एक समूह ने कथित तौर पर 54 वर्षीय मणिपुरी संगीतकार के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। सी. विक्रम सिंह कई वर्षों से किलोकारी गांव में रह रहे थे।

शुरुआती जांच से पता चला कि मैतेई समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सिंह ने अपने घर के बाहर हंगामा कर रहे लोगों पर आपत्ति जताई थी। हमले के दौरान उन्हें चोटें आईं, जिसमें उन लोगों ने उन पर घूंसे और मुक्के बरसाए। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए थे और उन्हें होली फैमिली हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। म्यूज़िशियन की मौत के बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिला। उन्होंने सड़कों पर कैन्डल मार्च निकालकर इसका विरोध किया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या से जुड़ी धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है और नाबालिगों समेत सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

पढ़ें :- Hindu Raksha Dal: स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में उतरा हिंदू रक्षा दल, FIR को गलत बताते हुए दर्ज की आपत्ति
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...