1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Portugal health minister resigns : पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा, जानिए ये है वजह

Portugal health minister resigns : पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा, जानिए ये है वजह

पुर्तगाल घूमने गई एक गर्भवती भारतीय महिला की मौत के बाद पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Portugal health minister resigns : पुर्तगाल घूमने गई एक गर्भवती भारतीय महिला की मौत के बाद पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा है। पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्ता टेमिडो ने उन रिपोर्ट्स के सामने आने के कुछ घंटे बाद इस्तीफा दे दिया, जिनमें यह दावा किया गया कि मेटरनिटी वार्ड में जगह नहीं होने के कारण एक गर्भवती महिला पर्यटक को भर्ती नहीं किया जा सका और उसकी मौत हो गई।

पढ़ें :- पाकिस्तान : गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के डायमर जिले में खाई में गिरी बस, 20 लोगों की मौत,बचाव प्रयास जारी  

34 वर्षीय भारतीय महिला को कथित रूप से देश के सबसे बड़े अस्पताल से ट्रांसफर के दौरान दिल का दौड़ा पड़ा और उनकी मौत हो गई। हालांकि यह ऐसी पहली घटना नहीं थी। आलोचक कहते हैं कि मैटरनिटी यूनिट में स्टाफ की कमी से पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आई है।

मार्ता टेमिडो 2018 से पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री थीं। उन्हें कोरोना महामारी की भयावहता से अपने देश को सफलतापूर्वक बाहर निकालने का श्रेय दिया जाता है।

महिला डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची थी लेकिन अस्पताल में बेड खाली नहीं होने की वजह से उन्हें दूसरी अस्पताल में रेफर किया गया था। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है लेकिन महिला की कथित रूप से दिल का दौड़ा पड़ने से मौत हो गई। इसके बाद पुर्तगाल के प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मार्टा टेमिडो का इस्तीफा ले लिया।

पढ़ें :- Solomon Islands new PM jeremiah Manele:जेरेमिया मानेले सोलोमन द्वीप के नए पीएम चुने गए
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...