1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-राहुल गांधी के रायबरेली दौरे से पहले पोस्टर वार शुरू, बीजेपी बोली-‘तुम जातिवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे’

Video-राहुल गांधी के रायबरेली दौरे से पहले पोस्टर वार शुरू, बीजेपी बोली-‘तुम जातिवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे’

यूपी के रायबरेली में मंगलवार को सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दौरे से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हरचंदपुर क्षेत्र में सांसद के खिलाफ रात में होर्डिंग और पोस्टर लगा दिए गए। इनमें उनके पिछले बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। पोस्टरों में लिखा 'तुम जातिवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे'।

By santosh singh 
Updated Date

रायबरेली। यूपी के रायबरेली में मंगलवार को सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दौरे से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हरचंदपुर क्षेत्र में सांसद के खिलाफ रात में होर्डिंग और पोस्टर लगा दिए गए। इनमें उनके पिछले बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। पोस्टरों में लिखा ‘तुम जातिवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे’। ‘राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जी, कृपया हमारी रायबरेली को जातिवाद में मत उलझाइए’।

पढ़ें :- Women Wrestlers Harassment : राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों के शोषण मामले में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को किया बरी

होर्डिंग हरचंदपुर के युवा मंडल अध्यक्ष हर्षित सिंह (Hoarding Harchandpur Youth Mandal President Harshit Singh) की तरफ से लगाई गई। होर्डिंग लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि “जाको प्रिय राम वैदेही, ताहि वोट कोऊ ना देही”। उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने पिछली दिशा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की जाति को लेकर सवाल उठाए थे। कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  का यह बयान जातिवाद को बढ़ावा देने वाला है। इससे समाज में विभाजन पैदा हो सकता है।

पढ़ें :- पप्पू यादव की लोकप्रियता भाजपा पचा नहीं पा रही, प्रेस कांफ्रेंस में हमलावर के चाकू लेकर पहुंचने की घटना बेहद गंभीर: अखिलेश यादव

दरअसल, राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने पिछली दिशा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की जाति को लेकर सवाल उठाए थे। इस पर काफी विवाद हुआ था। अब उनके रायबरेली दौरे (Rae Bareilly Visit) से पहले इस मुद्दे को फिर से उठाया जा रहा है। विरोध करने वालों का कहना है कि राहुल गांधी को रायबरेली को जातिवाद में उलझाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उनका मानना है कि इस तरह के बयान समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...