1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. TVS Raider 125 नए रंगों और फीचर्स के साथ लॉन्च  ,  जानें कीमत और फीचर्स

TVS Raider 125 नए रंगों और फीचर्स के साथ लॉन्च  ,  जानें कीमत और फीचर्स

लोकप्रिय दिग्गज आटो कंपनी टीवीएस ने नए रंगों और फीचर्स के साथ लॉन्च 2026 TVS Raider 125 के दो नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

2026 TVS Raider 125 :  लोकप्रिय दिग्गज आटो कंपनी टीवीएस ने नए रंगों और फीचर्स के साथ लॉन्च 2026 TVS Raider 125 के दो नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही इसका मौजूदा स्पोर्टी लुक बरकरार रखा गया है। यह कम्यूटर मोटरसाइकिल कई वेरिएंट में उपलब्ध है। वहीं बाईक की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 82,860 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। नए पेश किए गए SXC DD और TFT DD ट्रिम्स की कीमत क्रमशः 96,725 रुपये और 98,550 रुपये है।

पढ़ें :- Kia PV7 : जल्द लॉन्च होगी 11 सीटर इलेक्ट्रिक वैन किआ पीवी7 : जानें डिटेल्स

इंजन
इंजन के मामले में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बाइक में वही 124.8cc का एयर और ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 11.38 hp की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।

iGO Assist फीचर की मदद से यह बाइक कुछ समय के लिए टॉर्क को 11.75 Nm तक बढ़ा सकती है।

वहीं इसकी फीचर्स की बात करें 2026 TVS Raider 125 में कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. जैसे-

LED हेडलैंप और टेललैंप
Glide Through Traffic (GTT) टेक्नोलॉजी
साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ
फॉलो-मी-होम हेडलैंप

पढ़ें :- 'Toyota Camry' कार खरीदना अब हुआ महंगा, कंपनी ने कीमतों में की ₹1.27 लाख तक की बढ़ोतरी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...