1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. पानी जैसे दूध से भी पाएं आइसक्रीम जैसा गाढ़ा दही, जानें सीक्रेट

पानी जैसे दूध से भी पाएं आइसक्रीम जैसा गाढ़ा दही, जानें सीक्रेट

Get ice cream-thick curd even from watery milk—discover the secret

By santosh singh 
Updated Date

लाइफस्टाइल डेस्क। अब गर्मी का आगमन हो चुका है और ऐसे में दही की मांग बढ़ गई है जो हर भारतीय थाली की शान हैं। अक्सर लोगों की यह शिकायत रहती हैं कि घर में टोंड दूध (Toned Milk) यानी लो फैट मिल्क उपयोग करने की वजह से दही पतला या पानी जैसा जमता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब आपको फुल-क्रीम दूध खरीदने की जरूरत नहीं है। किचन एक्सपर्ट्स और सोशल मीडिया के बीच एक ऐसी ‘सीक्रेट चीज’ चर्चा में चल रही है, जिससे पतले दूध से भी मलाईदार और गाढ़ा दही आसानी से जमाया जा सकता है।

पढ़ें :- जितनी पुलिस बुलानी है बुलाकर हम सबको गिरफ़्तार करा दीजिए लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, अपने संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी

क्या है वो ‘सीक्रेट’ चीज?

किचन एक्सपर्ट्स के अनुसार, मिल्क पाउडर में कम फैट वाले दूध या टोंड दूध से गाढ़ा दही जमाने का राज छिपा हुआ है। यह दूध के अतिरिक्त पानी को सोखकर दही को एक मखमली और क्रीमी टेक्सचर देता है।

दही जमाने की मास्टर विधि

सबसे पहले टोंड दूध को अच्छी तरह उबालें और इसे दो से तीन मिनट धीमी आंच पर पकाएं, ताकि पानी की मात्रा और कम हो जाए। उसके बाद दूध जब गुनगुना हो जाए, तब दो चम्मच मिल्क पाउडर लें और उसमें थोड़ा गुनगुना दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद अच्छी तरह ​से इस पेस्ट को पूरे दूध में मिला दें। अब एक चम्मच जामन यानी ताज़ा और गाढ़ा दही ले इस जामन में थोड़ा दूध मिलाकर अच्छी तरह से फेंट ले और उस गुनगुने दूध में मिला दे ताकी पूरे बर्तन में बराबर फैल सके।

पढ़ें :- Fenuegrek Water : सुबह खाली पेट मेथी का पानी सेहत को भरपूर उड़ान देता है,जानें फायदे और सेवन का तरीका

दही को गाढ़ा बनाने के लिए मिट्टी की हांडी का उपयोग सबसे प्रभावकारी माना गया है क्योंकि मिट्टी का बर्तन अत्यधिक नमी को सोखने का काम करती है। अंंतीम रूप से जब दही जम जाए तब बर्तन को बार-बार बिना हिलाएं इसे किसी गर्म स्थान पर लगभग सात घंटों के लिए छोड़ दें। दही के अच्छी तरह सेट होने के बाद उसे कम से कम एक से दो तक घंटे फ्रिज में जरूर रखें। क्योंकि फ्रिज में रखने से दही के थक्के अच्छी तरह जम जाते हैं और निकालते समय यह टूटता भी नहीं है। इस आसान तरीके को अपनाकर आप बहुत कम खर्च में घर पर ही शानदार दही तैयार कर सकते हैं।

रिपोर्ट : सुशील कुमार साह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...