1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. प्रतिभा सिंह ने हिमाचल किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी तुरंत प्रभाव से किया भंग, लिया बड़ा फैसला

प्रतिभा सिंह ने हिमाचल किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी तुरंत प्रभाव से किया भंग, लिया बड़ा फैसला

हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस (Himachal Pradesh Kisan Congress) की प्रदेश कार्यकारिणी (State Executive) को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया गया है। यह जानकारी संगठन के महासचिव पूर्ण चंद ने दी।

By santosh singh 
Updated Date

शिमला। हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस (Himachal Pradesh Kisan Congress) की प्रदेश कार्यकारिणी (State Executive) को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया गया है। यह जानकारी संगठन के महासचिव पूर्ण चंद ने दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन वर्मा (Himachal Pradesh Kisan Congress President Sohan Verma) ने अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खेड़ा (Sukhpal Singh Kheda, President of All India Kisan Congress) और प्रदेश की पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अनुमोदन से यह फैसला लिया है। शीघ्र ही स्थायी सदस्यों को आमंत्रित कर प्रदेश कार्यकारिणी (State Executive) का गठन किया जाएगा। इसके बाद जिला और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा।

पढ़ें :- Video-खान सर की कोचिंग पर हमले का CCTV फुटेज आया सामने, इस बड़े कोचिंग के डायरेक्टर को पुलिस ने लिया हिरासत में

पूर्ण चंद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस (Himachal Pradesh Kisan Congress)  ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनावों में दिन-रात जमीनी स्तर पर कार्य कर कांग्रेस पार्टी को जिताने में सहयोग किया है। राष्ट्रीय नेतृत्व और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और वरिष्ठ कांग्रेस पार्टी नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखने वाले कार्यकर्ताओं, किसानों-बागवानों, पशुपालकों, सब्जी उत्पादकों को नई कार्यकारिणी (New State Executive)में शामिल किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...