1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में पूजा-अर्चना, आज शाम पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में पूजा-अर्चना, आज शाम पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

IND vs PAK Match Today : भारत बनाम पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप मैच आज कोलंबो में खेला जाना है। इस मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं, देश के अगल-अलग शहरों में भारतीय टीम की जीत के लिए पूजा और प्रार्थनाओं का दौर भी जारी है। महाशिवरात्रि के मौके पर जहां भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन किए। इस भारत की जीत के लिए कामनाएं भी की गईं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 'हमें अपने स्पिनर्स पर भरोसा था लेकिन... ' PAK कप्तान ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज पाकिस्तान के खिलाफ T20 मैच में भारत की जीत के लिए मनकामेश्वर मंदिर में प्रार्थना की जा रही है। कानपुर के एक मंदिर में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम की जीत के लिए हवन-पूजन किया गया। नोएडा में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने पाक मुकाबले से पहले भारत के हरफनमौला आक्रमण का समर्थन करते हुए कहा कि टीम संयोजन कोलंबो की पिच पर निर्भर करेगा।

पढ़ें :- IND vs PAK : मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान, बोले- भारत के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड अच्छा नहीं, हम इतिहास नहीं बदल सकते

बिहार के पटना में भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप मैच से पहले, क्रिकेट फैंस ने भारत की जीत के लिए प्रार्थना की, और महाशिवरात्रि के मौके पर खिलाड़ियों को भगवान शिव के रूप में दिखाने वाले पोस्टर बनाए गए। बता दें कि भारत बनाम पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप का मैच रविवार 15 फरवरी 2026 को खेला जाएगा। इस मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार, शाम 6.30 बजे होगा और पहली गेंद शाम 7.00 बजे फेंकी जाएगी।

पढ़ें :- भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर बारिश का भारी संकट, मुकाबला रद्द या देरी से हो सकता है शुरू

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...