1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक, राज्यसभा में श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक, राज्यसभा में श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन ने लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं,  शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी गयी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन ने लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं,  शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी गयी है।

पढ़ें :- ECI Press Conference: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, इन पांच राज्यों में इलेक्शन की तारीखों का होगा ऐलान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिबू सोरेन के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, “श्री शिबू सोरेन जी का निधन सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। उन्होंने आदिवासी अस्मिता और झारखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष किया। जमीनी स्तर पर काम करने के अलावा, उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में भी योगदान दिया। जनता, विशेषकर आदिवासी समुदायों के कल्याण पर उनके ज़ोर को सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी, परिवार के अन्य सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।”

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “श्री शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ॐ शांति।”

शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने उनके निधन की सबसे पहले पुष्टि की। सीएम हेमंत ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…’ सर गंगा राम अस्पताल के अनुसार, शिबू सोरेन को आज सुबह 8:56 बजे मृत घोषित कर दिया गया। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी हुआ था। पिछले एक महीने से वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।

पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...