1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gen Z से प्रियंका गांधी की अपील, बोलीं-जब तक आंदोलन खड़ा कर अपनी ताक़त नहीं दिखाओगे, तब तक भाजपा सरकार और पीएम मोदी की जवाबदेही नहीं बनेगी

Gen Z से प्रियंका गांधी की अपील, बोलीं-जब तक आंदोलन खड़ा कर अपनी ताक़त नहीं दिखाओगे, तब तक भाजपा सरकार और पीएम मोदी की जवाबदेही नहीं बनेगी

कांग्रेस महासचिव व वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Lok Sabha MP Priyanka Gandhi Vadra) लगातार भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाती रही हैं। उनका मानना है कि देश का युवा आज व्यापक बेरोजगारी, पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में धांधली की मार झेल रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव व वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Lok Sabha MP Priyanka Gandhi Vadra) लगातार भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाती रही हैं। उनका मानना है कि देश का युवा आज व्यापक बेरोजगारी, पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में धांधली की मार झेल रहा है। उनका यह स्पष्ट संदेश है कि जब तक छात्र और युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं बुलंद करेंगे, तब तक सिस्टम में कोई सुधार नहीं होगा और सरकार की जिम्मेदारी सुनिश्चित नहीं होगी।

पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा

जब तक अपनी आवाज़ बुलंद नहीं करोगे, तब तक तुम्हारे भविष्य के साथ यही आतंक चलता रहेगा

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि युवाओं, जागो!!! जब तक अपनी आवाज़ बुलंद नहीं करोगे, तब तक तुम्हारे भविष्य के साथ यही आतंक चलता रहेगा। एक बार फिर से तुम्हारे साथ धोखा हुआ है। महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक हो गया और परीक्षा टल गई।

 न वे परीक्षाओं में भ्रष्टाचार पर लगाम लगायेंगे, न तुम्हारे भविष्य की ज़िम्मेदारी लेंगे

उन्होंने कहा कि NEET, CBSE, SSC, CUET और अब TET… यह सिलसिला बंद तभी होगा जब आंदोलन खड़ा करके अपनी ताक़त दिखाओगे। जब तक ऐसा नहीं होगा, तब तक भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री जी की तुम्हारे प्रति कोई जवाबदेही नहीं बनेगी। न वे परीक्षाओं में भ्रष्टाचार पर लगाम लगायेंगे, न तुम्हारे भविष्य की ज़िम्मेदारी लेंगे।

पढ़ें :- योगी सरकार ने सात आईएएस अफसरों का किया तबादला, धीरेंद्र सचान बने निदेशक पंचायतीराज, देखें किसको कहां मिली तैनाती?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...