1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या में बच्ची से हैवानियत पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा; बोलीं- भाजपा के जंगलराज में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की चीख कोई सुनने वाला नहीं

अयोध्या में बच्ची से हैवानियत पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा; बोलीं- भाजपा के जंगलराज में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की चीख कोई सुनने वाला नहीं

Ayodhya Dalit girl Rape and murder: कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या के मामले में विपक्ष अब प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर हो गया है। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार आड़े हाथों लिया है। प्रियंका ने कहा है कि भाजपा के जंगलराज में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की चीख कोई सुनने वाला नहीं है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- लखनऊ में चल रहा था 200 करोड़ का इंटरनेशनल साइबर स्कैम, कोलकाता से पकड़ा गया 5वीं फेल मास्टरमाइंड और उसकी गर्लफ्रेंड

प्रियंका गांधी ने रविवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “अयोध्या में भागवत कथा सुनने गई एक दलित बच्ची के साथ जिस तरह की बर्बरता हुई, उसे सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाए। ऐसी क्रूर घटनाएं समूची मानवता को शर्मसार करती हैं। बच्ची तीन दिन से गायब थी लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। भाजपा के जंगलराज में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की चीख कोई सुनने वाला नहीं है। यूपी सरकार दलितों पर अत्याचार का पर्याय बन गई है।”

पढ़ें :- Video Viral : पुलिस चौकी में बीजेपी की कोषाध्यक्ष ने युवक को जड़ा थप्पड़, बोलीं- शासन-प्रशासन मेरा है, तुम मर जाओगे,कोई पूछने वाला नहीं मिलेगा

वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका ने आगे लिखा, “मेरी मांग है कि अत्याचार करने वाले दोषियों के साथ-साथ जिम्मेदार पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।” बता दें कि अयोध्या के ग्रामसभा सहनवां, सरदार पटेल वार्ड में 3 दिन से गायब दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है, उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई हैं उसके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...