1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-1 ढहने पर बिफरी प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, BJP के ‘चंदा लो और धंधा दो’ के भ्रष्टाचारी मॉडल से अब उठ चुका है पर्दा

IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-1 ढहने पर बिफरी प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, BJP के ‘चंदा लो और धंधा दो’ के भ्रष्टाचारी मॉडल से अब उठ चुका है पर्दा

देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI ) एयरपोर्ट पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 (Delhi Airport Terminal-1)  पर बारिश की वजह से छत गिरने से वहां मौजूद कई कारें दब गईं। हादसे में छह लोग घायल हो गए। वहीं एक शख्स की मौत हो गई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI ) एयरपोर्ट पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 (Delhi Airport Terminal-1)  पर बारिश की वजह से छत गिरने से वहां मौजूद कई कारें दब गईं। हादसे में छह लोग घायल हो गए। वहीं एक शख्स की मौत हो गई है।

पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी

वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) कहा कि एक्स पोस्ट पर लिखा कि मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 (Delhi Airport Terminal-1) का उद्घाटन किया था, आज उसकी छत ढह गई जिसमें एक कैब ड्राइवर की दुखद मृत्यु हो गई। उन्होंने लिखा कि तीन महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने जिस जबलपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, उसकी भी छत ढह गई। उन्होंने लिखा कि अयोध्या में निर्माण कार्यों के खस्ताहाल पर पूरा देश दुखी है।

प्रधान उद्धघाटन मंत्री जी क्या इन घटिया निर्माण कार्यों और इस भ्रष्टाचारी मॉडल की जिम्मेदारी लेंगे?

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कहा कि यह भाजपा का “चंदा लो और धंधा दो” का भ्रष्टाचारी मॉडल है जिससे अब पर्दा उठ चुका है। सवाल यह है कि प्रधान उद्धघाटन मंत्री जी क्या इन घटिया निर्माण कार्यों और इस भ्रष्टाचारी मॉडल की जिम्मेदारी लेंगे?

पढ़ें :- Video-भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, बोले- साबित करो कि उन्होंने शराब पी है, तो मैं हमेशा के लिए गाना छोड़ दूंगा...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...