1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तिहाड़ जेल प्रशासन ने भगवंत मान को केजरीवाल से मिलने के लिए दी ‘मुलाकात जंगला’ की इजाजत

तिहाड़ जेल प्रशासन ने भगवंत मान को केजरीवाल से मिलने के लिए दी ‘मुलाकात जंगला’ की इजाजत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann) को तिहा़ड़ जेल प्रशासन (Tihar Jail Administration) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) से मिलने की इजाजत दे दी है। बता दें कि बीते बुधवार को तिहाड़ जेल (Tihar Jail) को पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने चिट्ठी लिख मिलने की अनुमति मांगी थी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann) को तिहा़ड़ जेल प्रशासन (Tihar Jail Administration) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) से मिलने की इजाजत दे दी है। बता दें कि बीते बुधवार को तिहाड़ जेल (Tihar Jail) को पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने चिट्ठी लिख मिलने की अनुमति मांगी थी। इस पर जेल प्रशासन ने उन्हें मुलाकात जंगला के तहत सामान्य मुलाकात की अनुमति दे दी है। बता दें कि केजरीवाल कथित शराब घोटाले में तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में हिरासत में रखे गए हैं।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

क्या होता है मुलाकात जंगला?

जेल प्रशासन (Jail Administration) ने पंजाब सीएम को मुलाकात की अनुमति देते हुए कहा कि वह एक सामान्य मुलाकाती की तरह केजरीवाल से मिल सकते हैं। इसमें उन्हें जिस नियम के तहत मिलने की अनुमित दी गई है इसे ‘मुलाकात जंगला’ बताया गया है। इसमें एक लोहे की जाली है जो जेल के अंदर एक कमरे में कैदी को आगंतुक से अलग करती है। एक आगंतुक और एक कैदी जाली के अलग-अलग किनारों पर बैठकर एक दूसरे से बात कर सकते हैं।

मान कार्यालय ने लिखा था पत्र

पंजाब सीएमओ (Punjab CMO) ने तिहाड़ जेल प्रशासन (Tihar Jail Administration)  को पत्र लिख केजरीवाल से मिलने का समय मांगा था, साथ ही जेल परिसर में उनकी मुलाकात के लिए आवश्यक व्यवस्था करने को कहा था। इस पर तिहाड़ महानिदेशक संजय बैनीवाल (Tihar Director General Sanjay Bainiwal) ने कहा है कि जल्द ही पंजाब सीएमओ (Punjab CMO)  को इसका जवाब भेज दिया जाएगा।

पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी

केजरीवाल ने दिए हैं ये पांच नाम

दिल्ली के मुख्यमंत्री को एक अप्रैल को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था। तब उन्हें जेल में मिलने वालों के पांच नाम दिए हैं, जिनमें उनकी पत्नी, दो बच्चे, उनके निजी सचिव बिभव कुमार और आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक शामिल हैं।

मुलाकातियों में जोड़ना होगा मान का नाम

जेल अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल को आगंतुकों की सूची में भगवंत मान का एक और नाम जोड़ना होगा। जेल मैनुअल के मुताबिक एक कैदी 10 मुलाकातियों के नाम बता सकता है, उनमें से तीन एक साथ तीन लोग सप्ताह में दो बार मिल सकते हैं।

रोजाना पांच मिनट फोन पर बात करने की है इजाजत

पढ़ें :- सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों को ₹51 हजार महीना अखिलेश का ऐलान, बोले- भाजपा माइक्रोस्कोप से मैनेजमेंट करे तब भी हार जाएगी

जेल सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल को हफ्ते में दो बार वीडियो कॉल और रोजाना पांच मिनट तक फोन से बात करने की इजाजत दी गई है। जेल प्रशासन कॉल रिकॉर्ड करेगा। जेल अधिकारियों का कहना है कि सीएम होने के बावजूद उन्हें सभी नियमों का पालन करना होगा। उन्हें कोई भी विशेष सुविधा अलग से नहीं दी जाएगी। केजरीवाल का रक्तचाप नियंत्रण में है जबकि शुगर में उतार-चढ़ाव है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...