1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Punjab News : गुरदासपुर जेल में फायरिंग की खबर, कैदियों के साथ झड़प में दो पुलिसकर्मी घायल

Punjab News : गुरदासपुर जेल में फायरिंग की खबर, कैदियों के साथ झड़प में दो पुलिसकर्मी घायल

केंद्रीय जेल गुरदासपुर (Central Jail Gurdaspur)  में गुरुवार को भारी हंगामा हुआ है। फायरिंग की आवाजें और सायरन बजने के बाद भारी संख्या में पुलिस (Gurdaspur Police) बल पहुंची। जेल प्रशासन में अफरातफरी का माहौल है। बाद में सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों को बुलाया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

गुरदासपुर। केंद्रीय जेल गुरदासपुर (Central Jail Gurdaspur)  में गुरुवार को भारी हंगामा हुआ है। फायरिंग की आवाजें और सायरन बजने के बाद भारी संख्या में पुलिस (Gurdaspur Police) बल पहुंची। जेल प्रशासन में अफरातफरी का माहौल है। बाद में सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों को बुलाया गया है।  एसएसपी गुरदासपुर हरीश दयामा (SSP Gurdaspur Harish Dayama) और डीसी हिमांशु अग्रवाल (DC Himanshu Agarwal) भी जेल पहुंचे।

पढ़ें :- आसाराम को बड़ा झटका : नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखा बरकरार, अब करना होगा सरेंडर

कई कैदी और हवालाती जेल के पिछले हिस्से की छत्त पर चढ़ गए हैं और आग लगा रहे हैं। प्रशासन द्वारा लाउड स्पीकर पर उन्हें नीचे आने की अपील करते हुए आश्वासन दिलाया जा रहा है कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

एसएसपी बटाला अश्विनी गोटियाल (SSP Batala Ashwini Gotiyal) और एसएसपी पठानकोट (SSP Pathankot) भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस फोटोग्राफर जगदीप सिंह (Police Photographer Jagdeep Singh) भी घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...