1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Punjab News : मिड-डे-मील में अब केले के साथ मौसमी फल भी मेन्यू में होंगे शामिल

Punjab News : मिड-डे-मील में अब केले के साथ मौसमी फल भी मेन्यू में होंगे शामिल

पंजाब की भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) ने स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग (Education Department) की तरफ से मिड डे मील (Mid Day Meal) में बदलाव किया है। अब विभाग ने केले के साथ ही मौसमी फलों को भी शामिल किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

पंजाब। पंजाब की भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) ने स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग (Education Department) की तरफ से मिड डे मील (Mid Day Meal) में बदलाव किया है। अब विभाग ने केले के साथ ही मौसमी फलों को भी शामिल किया गया है। जिन फलों को मिड डे मील (Mid Day Meal) में शामिल किया गया है उनमें अमरुद, आम, बेर, किन्नू शामिल हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं और जल्द ही इन आदेशों को लागू कर दिया जाएगा।

पढ़ें :- बिजली कटौती को लेकर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: कई अधिकारी हुए सस्पेंड, लापरवाह अफसरों पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार

विभाग के अनुसार नए शैक्षणिक सत्र में फलों की उपलब्धता के आधार पर आदेश जारी किए जाएंगे और इसमें कुछ और बदलाव भी किए जा सकते हैं। बता दें कि इससे पहले जनवरी में भी सरकार की तरफ से आदेश जारी किए गए थे। सरकार ने स्कूलों को जनवरी से मार्च 2024 तक प्रत्येक छात्र को सप्ताह में एक दिन दोपहर के भोजन के साथ केला उपलब्ध कराने का आदेश दिया था। प्रति छात्र प्रति केला पांच रुपये की दर से धनराशि अलग से स्कूलों को उपलब्ध करवाने का फैसला लिया गया था। इसके अलावा भी मिड डे मील (Mid Day Meal) के मेन्यू में कुछ बदलाव किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...