1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Punjabi style pav bhaji: पंजाबी जायकों के दीवानों के लिए खास रेसिपी, ट्राई करें पंजाबी पाव भाजी बनाने का तरीका

Punjabi style pav bhaji: पंजाबी जायकों के दीवानों के लिए खास रेसिपी, ट्राई करें पंजाबी पाव भाजी बनाने का तरीका

पंजाबी जायका ऐसा हो हर किसी की जुबान पर चढ़कर बोलता है। इसलिए पूरे देश में पंजाबी स्वाद का तड़का होटलों और रेस्टोरेंट में बहुत ही आसानी से मिल जाता है। अगर आप भी पंजाबी स्वाद के दीवाने है तो आज हम आपकों पंजाबी स्टाइल पाव भाजी बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Punjabi style pav bhaji: पंजाबी जायका ऐसा हो हर किसी की जुबान पर चढ़कर बोलता है। इसलिए पूरे देश में पंजाबी स्वाद का तड़का होटलों और रेस्टोरेंट में बहुत ही आसानी से मिल जाता है। अगर आप भी पंजाबी स्वाद के दीवाने है तो आज हम आपकों पंजाबी स्टाइल पाव भाजी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप ब्रेकफास्ट में भी शामिल कर सकती हैं। या फिर लंच या डिनर में। तो चलिए जानते हैं पंजाबी स्टाइल पाव भाजी बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

पंजाबी पाव भाजी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

– 2 कप उबली हुई आलू (मैश किए हुए)
– 1/2 कप उबली हुई गाजर (कद्दूकस की हुई)
– 1/2 कप हरी मटर
– 1/2 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
– 2 टमाटर (कटे हुए)
– 2 प्याज (बारीक कटे हुए)
– 1/2 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
– 2-3 हरी मिर्च (कटी हुई)
– 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
– 1 1/2 टीस्पून पाव भाजी मसाला
– 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
– 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
– 1/2 टीस्पून जीरा
– 1 टीस्पून गरम मसाला
– नमक स्वाद अनुसार
– 2 टेबलस्पून मक्खन
– 1 टेबलस्पून तेल
– 1/4 कप पानी
– 1/2 कप कटी हुई धनिया पत्तियां (सजावट के लिए)
– 8 पाव (ब्रेड रोल)
– 3-4 टेबलस्पून मक्खन (तलने के लिए)

पंजाबी पाव भाजी बनाने का तरीका

पंजाबी पाव भाजी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल और मक्खन डालकर गर्म करें। फिर उसमें जीरा डालें और उसे तड़कने दें। अब प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय

अब कटा हुआ टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। टमाटर को तब तक पकने दें जब तक वह नरम और मसालेदार न हो जाए।अब उबले हुए आलू, गाजर, मटर और शिमला मिर्च डालें।

इन सभी को अच्छी तरह मिक्स करें।पाव भाजी मसाला, गरम मसाला, और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।थोड़े पानी डालकर मिश्रण को अच्छी तरह उबालने दें। फिर इसे मैश करने के लिए एक मसालने का उपयोग करें, ताकि भाजी की टेक्सचर मुलायम और गाढ़ी हो जाए। भाजी को 5-7 मिनट और पकने दें, ताकि सारे मसाले अच्छे से मिल जाएं और स्वाद बढ़े।

पाव तैयार करना

– एक तवा गर्म करें और पाव को बीच से काटकर उसमें मक्खन लगाकर टोस्ट कर लें। पाव को हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें। पाव के साथ तैयार भाजी को परोसें। ऊपर से कटी हुई धनिया पत्तियां और नींबू का रस डालकर सजाएं। आप चाहें तो भाजी के साथ सलाद, अचार और कुछ बटर भी सर्व कर सकते हैं।पंजाबी पाव भाजी अब तैयार है! यह स्वादिष्ट और मसालेदार पकवान आपको हर एक बाइट में एक शानदार अनुभव देगा।

पढ़ें :- संजय सिंह का खड़गे पर तीखा वार, बोले- 'बी' टीम हम नहीं, पूरे देश में भाजपा की सरकारें बनवाने वाली कांग्रेस है
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...