1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में भारतीय टीम को लेकर उठे सवाल, पूर्व चयनकर्ता ने कह दी बड़ी बातें

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में भारतीय टीम को लेकर उठे सवाल, पूर्व चयनकर्ता ने कह दी बड़ी बातें

बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज के लिए जब स्कॉड का ऐलान किया तो हर कोई हैरान रह गया। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए भारत ने अपनी फुल स्ट्रेंथ स्क्वॉड चुनी। यही टीम आगामी एशियन गेम्स में भी हिस्सा है। ऐसे में पूर्व चयनकर्ता के श्रीकांत ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि, आगरकर और गंभीर ने हारने के डर से ऐसी टीम चुनी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज की शुरूआत 13 सितंबर से होने जा रहा है। टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरूआत से पहले टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर सवालों के घेरे में हैं।

पढ़ें :- Asian Games 2026 : नेपाल ने क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया

बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज के लिए जब स्कॉड का ऐलान किया तो हर कोई हैरान रह गया। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए भारत ने अपनी फुल स्ट्रेंथ स्क्वॉड चुनी। यही टीम आगामी एशियन गेम्स में भी हिस्सा है। ऐसे में पूर्व चयनकर्ता के श्रीकांत ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि, आगरकर और गंभीर ने हारने के डर से ऐसी टीम चुनी है।

हाल में ही आयरलैंड और इंग्लैंड की टीम से भारत को टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जब टीम जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी, वहां भी लगभग फुल स्ट्रेंथ टीम ही गई थी। अब घर में भी भारत ने ऐसी टीम उतारी है तो एक्सपर्ट्स सवाल कर रहे हैं।

श्रीकांत ने अपने YouTube चैनल पर कहा, “आयरलैंड और इंग्लैंड में सीरीज हारने के बाद, सिलेक्टर्स ने कोई चांस न लेने का फैसला किया और अफगानिस्तान के लिए एक फुल स्ट्रेंथ टीम चुनी। वे पूरी ताकत लगा रहे हैं, लेकिन यह एक गलती है। अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ आपको यंगस्टर्स को आजमाना चाहिए। इसके बजाय, आपने डर के मारे पूरी स्ट्रेंथ टीम चुनी है। आयरलैंड और इंग्लैंड में हार के बाद यह एक डेस्परेशन में लिया गया कदम लगता है। लेकिन यह टीम लगभग वैसी ही है जैसी उन्होंने इंग्लैंड के लिए चुनी थी।”

पढ़ें :- Asian Games 2026 : टीम इंडिया बड़े उलटफेर से बाल-बाल बची, जापान से जैसे-तैसे 2 रनों से जीता भारत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...