1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आंख के ऑपरेशन के बाद घर लौटे राघव-परिणीति ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन

आंख के ऑपरेशन के बाद घर लौटे राघव-परिणीति ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन

AAP के राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा (AAP MP Raghav Chadha) को शुक्रवार को अपनी पत्नी और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Actress Parineeti Chopra) के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) में देखा गया। चड्ढा हाल ही में आई सर्जरी के बाद लंदन से लौटे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। AAP के राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा (AAP MP Raghav Chadha) को शुक्रवार को अपनी पत्नी और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Actress Parineeti Chopra) के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) में देखा गया। चड्ढा हाल ही में आई सर्जरी के बाद लंदन से लौटे हैं। चड्ढा और चोपड़ा दोनों अपनी-अपनी व्हाइट ड्रेसेज में बेहद शांत और खुश दिख रहे थे।

पढ़ें :- यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 2003 में कोतवाल से बदसलूकी से जुड़ा मामला

इससे पहले दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज (Minister Saurabh Bhardwaj) ने कहा था कि राघव की आंख में कुछ कॉम्पलिकेशन्स हैं। राघव चड्ढा (Raghav Chadha)की यूके में एक बड़ी आंख की सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर थी और इस वजह से उनकी आंखों की रोशनी तक कम होने की आशंका थी। जैसे ही वह ठीक हो जाएंगे, वह भारत वापस आएंगे और चुनाव प्रचार में हमारे साथ शामिल होंगे।

पढ़ें :- IND vs ZIM 1st T20I : आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी सितंबर, 2023 में हुई थी। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में एक इंटिमेट लेकिन ग्रैंड वेडिंग की थी। इस बीच काम के मोर्चे पर बात करें तो परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार नेटफ्लिक्स रिलीज ‘अमर सिंह चमकीला’ में देखा गया था। इस सीरीज में उन्होंने अमरजोत कौर का किरदार निभाया था। इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी तारीफ मिल रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...