ग्रह गोचर की गणना से देखें तो राहु-केतु का राशि परिवर्तन 18 मई को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर होगा। राहु केतु जैसे ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है लेकिन ज्योतिषियों का यह कहना है कि यह राशि परिवर्तन भारत और पाकिस्तान में जंग करा सकता है।
उज्जैन। राहु केतु जैसे ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है लेकिन ज्योतिषियों का यह कहना है कि यह राशि परिवर्तन भारत और पाकिस्तान में जंग करा सकता है। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि ग्रह गोचर की गणना से देखें तो राहु-केतु का राशि परिवर्तन 18 मई को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर होगा। राहु-केतु छाया ग्रह है, यह जिस राशि में परिभ्रमण करते हैं, उस राशि स्वामी की प्रकृति को अंगीकार कर लेते हैं और उसी के अनुसार फल प्रदान करते हैं।
राहु-केतु का एक राशि में परिभ्रमण काल 18 महीने का रहता है। इसीलिए पुन: उसी राशि में प्रवेश 18 साल बाद होता है। शास्त्र सिद्धांत की इसी गणना के आधार पर 18 मई को राहु कुंभ राशि तथा केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। भारतीय ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, 18 मई को 18 साल बाद राहु-केतु का राशि परिवर्तन होगा। राहु मीन राशि को छोड़कर कुंभ राशि तथा केतु कन्या राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। राहु-केतु के राशि परिवर्तन से राजनीति व विदेश नीति में बदलाव हो सकता है। उन्मादी देशों के कारण युद्ध की स्थिति निर्मित होगी। भारतीय युद्ध नीति में परिवर्तन की संभावना भी है। इसके परिणाम आने वाले एक दो माह में दिखाई देंगे।