1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Rahu Nakshatra Parivartan 2024 : शनि के नक्षत्र में ग्रह राहु का प्रवेश , तीन राशियों के लिए शुभ और लाभकारी होगा

Rahu Nakshatra Parivartan 2024 : शनि के नक्षत्र में ग्रह राहु का प्रवेश , तीन राशियों के लिए शुभ और लाभकारी होगा

ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को छाया ग्रह कहा जाता है। ज्योतिष के विद्वानों द्वारा बताया जाता है कि राहु  जिस ग्रह  के साथ  बैठा होता है उस ग्रह की ताकत को अर्जित कर लेता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Rahu Nakshatra Parivartan 2024 : ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को छाया ग्रह कहा जाता है। ज्योतिष के विद्वानों द्वारा बताया जाता है कि राहु  जिस ग्रह  के साथ  बैठा होता है उस ग्रह की ताकत को अर्जित कर लेता है। और परिणाम देने लगता है। है। राहु सूर्य- चंद्रमा से द्वेष रखता है। राहु अपने नकारात्मक प्रभाव के कारण अधिक चर्चा में रहता है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

यदि कुंडली में राहु की स्थिति अच्छी है तो संबंधित व्यक्ति को राजा जैसा सुख और ऐश्वर्य प्राप्त होता है। वहीं, जब कुंडली का राहु अशुभ स्थिति में हो तो इंसान का जीवन नर्क के समान हो जाता है।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु इस वक्त शनि के नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में मौजूद है। शनि के नक्षत्र में राहु की मौजूदगी तीन राशियों के लिए बेहद शुभ और मंगलकारी है। आइए जानते हैं कि शनि के नक्षत्र में राहु की मौजूदगी से किन तीन राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

राहु मीन राशि और उत्तरा भाद्रपद में है मौजूद
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु 8 जुलाई को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया था और 16 अगस्त को इसी नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश करेंगे। राहु की यह स्थिति 2 दिसंबर 2024 तक रहने वाली है। राहु 30 अक्टूबर 2023 को मीन राशि में मौजूद है जो 18 मई 2025 तक इस राशि में विराजमान रहेगा। उत्तरा भाद्रपद शनि का नक्षत्र माना गया है।

मिथुन राशि
शनि के नक्षत्र में राहु के प्रवेश से मिथुन राशि से जुड़े लोगों के जीवन में अच्छे दिन आएंगे। जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। बिजनेस में विस्तार होगा।  व्यापार के काम से विदेश यात्रा का योग बनेगा। आमदनी के कई नए स्रोत विकसित होंगे।

सिंह राशि
राहु का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए खास है। राहु के शुभ प्रभाव से हर कार्य में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही इस दौरान किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा बिजनेस में विस्तार होगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

तुला राशि
शनि के नक्षत्र में राहु का प्रवेश करना तुला राशि से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी है। करियर में तरक्की का दौर शुरू होगा। व्यापार करने वालों को जमकर मुनाफा प्राप्त होगा। छात्रों को अच्छी खुशखबरी मिलेगी।  दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...