1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केशव मौर्य ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-संविधान को कमजोर करने का असली काम आपकी कांग्रेस ने किया

केशव मौर्य ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-संविधान को कमजोर करने का असली काम आपकी कांग्रेस ने किया

केशव मौर्य ने कहा, राहुल गांधी जी, संसद में संविधान का पाठ पढ़ाने से पहले अपनी कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर एक नज़र जरूर डालिए। बाबा साहब अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान को कमजोर करने का असली काम आपकी कांग्रेस ने किया....

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा में भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर बहस हो रही है। शनिवार को कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बहस में हिस्सा लिए और सविंधान पर चर्चा के दौरान बोलते हुए केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। वहीं, अब भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।

पढ़ें :- बस्ती में जल जीवन मिशन की टंकी ही हो गई गायब! घरों में लगी टोटियों से नहीं सिर्फ सरकार की फाइलों में बह रहा है पानी

केशव मौर्य ने कहा, राहुल गांधी जी, संसद में संविधान का पाठ पढ़ाने से पहले अपनी कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर एक नज़र जरूर डालिए। बाबा साहब अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान को कमजोर करने का असली काम आपकी कांग्रेस ने किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने इसे सशक्त और संरक्षित करने का काम किया है। मोदी जी की आलोचना करते-करते आप अपनी ही पार्टी के गड़े मुर्दे उखाड़ने में जुट गए हैं। जनता सब जानती है और सच्चाई से वाकिफ है।

पढ़ें :- 'आपने खिलाड़ियों के वर्ल्ड कप के खेलने का सपना खत्म कर दिया...' बांग्लादेशी कोच ने पूर्व सरकार के फैसले पर सुनाई खरी-खरी

वहीं, इससे पहले भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, राहुल गांधी लगातार संविधान को दिखाते रहते हैं लेकिन जैसा कि मैंने पहले कहा है कि इन्हें यह भी पता नहीं है कि संविधान में पेज कितने हैं। साथ ही कहा, आज ये लोग संविधान बचाने की बात कहते हैं, जबकि इन्हीं की पार्टी के शासन में सिखों के गले काटे गए। कांग्रेस पार्टी की ही सरकार थी, जब देश के लोकतंत्र का गला घोंट कर आपातकाल लगा दिया गया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज आप संविधान को अपनी जेब में रख कर घूमते हैं, लेकिन इसे केवल लेकर घूमने से कुछ नहीं होगा। मैं तो आपसे कहता हूं कि आप इसे पढ़कर भी देखिए आपको समझ आएगा कि कैसे गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी ने संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम किया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...