1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी का PM मोदी पर बड़ा हमला, नेता प्रतिपक्ष बोले- आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा पहुंचाया है नुकसान

राहुल गांधी का PM मोदी पर बड़ा हमला, नेता प्रतिपक्ष बोले- आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा पहुंचाया है नुकसान

India Student protests Update : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे प्रदर्शनकारी छात्रों के निशाने पर पर मोदी सरकार आ गयी है। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान लाठी चार्ज के बाद छात्र पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इस बीच, पीएम मोदी ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि पेपर लीक के दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- कंगना रनौत के खिलाफ आगरा में केस दर्ज, ‘जेनरेशन गटर’ टिप्पणी पर कोर्ट में पहुंचा मामला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। राहुल ने लिखा, “आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारी education system पर पूरा कब्ज़ा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया – और इसके ज़िम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया। छात्रों की मांगें साफ़ हैं: 1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं। 2. छात्रों से माफ़ी मांगे। 3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें।”

छात्रों की मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...