लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मणिपुर के मशहूर म्यूज़िशियन चोंगथम विक्रम सिंह (Chongtham Vikram Singh) अपने घर के बाहर हो रहे शोर को कम करने के लिए कुछ लोगों से कहने नीचे गए थे। इसी बात पर उन्हें पीट-पीटकर मार डाला गया।
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मणिपुर के मशहूर म्यूज़िशियन चोंगथम विक्रम सिंह (Chongtham Vikram Singh) अपने घर के बाहर हो रहे शोर को कम करने के लिए कुछ लोगों से कहने नीचे गए थे। इसी बात पर उन्हें पीट-पीटकर मार डाला गया।
उन्होंंने कहा कि एक पिता की हत्या उसके अपने ही घर के बाहर, उसके ही देश की राजधानी में कर दी गई। ऐसी कई घटनाओं के बाद, आज दिल्ली में रहने वाला हर नॉर्थ-ईस्ट का परिवार (Northeast family) यही सवाल पूछ रहा है, क्या हम यहां सुरक्षित हैं?
Chongtham Vikram Singh ji, a renowned musician from Manipur, went downstairs to ask some men to lower the noise outside his home. He was beaten to death for it.
A father, killed outside his own home, in his own country's capital. After many such incidents, every Northeast family…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 8, 2026
पढ़ें :- Delhi Crime : फ्लैट के बाहर शराबी कर रहे थे शोर-शराबा, विरोध करने पर मणिपुरी म्यूज़िशियन की पीट-पीटकर हत्या
राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह का गृह मंत्रालय (MHA) और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) इस बढ़ती अराजकता को रोकने के लिए क्या कर रही है, खासकर नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के खिलाफ? उन्होंने कहा कि इस मामले की जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए और दोषियों को सज़ा मिलनी चाहिए। विक्रम जी के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।
जानें रविवार रात क्या हुआ था?
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे की है। विक्रम सिंह अपने घर की तीसरी मंजिल से कूड़ा फेंकने के लिए नीचे आए थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों के साथ उनकी कहासुनी हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक वहां शोर कर रहे थे। विक्रम सिंह (Vikram Singh) ने उन्हें शोर कम करने के लिए कहा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद विक्रम सिंह (Vikram Singh) वापस अपने घर चले गए। आरोप है कि युवक उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए और वहां उनके साथ मारपीट की। आवाज सुनकर विक्रम सिंह (Vikram Singh) का बेटा मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। इसके बाद बेटे ने घायल विक्रम सिंह (Vikram Singh) को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।