1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी, बोले- झूठे सपनों का बाइस्कोप लेकर घूम रहे हैं PM मोदी, ‘नई गारंटियों’ से पहले ‘पुरानी गारंटियों’ का करो हिसाब

राहुल गांधी, बोले- झूठे सपनों का बाइस्कोप लेकर घूम रहे हैं PM मोदी, ‘नई गारंटियों’ से पहले ‘पुरानी गारंटियों’ का करो हिसाब

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि वह झूठ बोलते हैं और देशवासियों को झूठे सपने दिखाकर वोट के लिए ठगी का व्यापार कर रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि वह झूठ बोलते हैं और देशवासियों को झूठे सपने दिखाकर वोट के लिए ठगी का व्यापार कर रहे हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) आज देश की जनता को गुमराह करने के लिए गारंटी की बात करते हैं लेकिन सच यह है कि उन्होंने पहले जिन गारंटियों की बात की थी वह सब झूठ साबित हुई और उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।

पढ़ें :- Jio के 10वें Birthday पर Brands की धूम! Swiggy, KKR और Prime Video ने अपने अंदाज में दी बधाई

पढ़ें :- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी आकाश आनंद की वापसी पर हो सकता है विचार : मायावती

उन्होंने कहा कि मोदी जी नई गारंटियों से पहले पुरानी गारंटियों का हिसाब करो। दस सालों से झूठे सपनों का बाइस्कोप लेकर घूम रहे प्रधानमंत्री देश में ठगी का व्यापार कर रहे हैं। भाजपा सरकार मतलब झूठ और अन्याय की गारंटी, देश के सपनों के साथ न्याय कांग्रेस करेगी।

जो भी गारंटी दी वह झूठ साबित हुई: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जो भी गारंटी दी वह झूठ साबित हुई है। इसका विवरण देते हुए राहुल गांधी ने कहा ”दो करोड़ नौकरी हर साल की गारंटी-झूठ, किसान की आय दोगुनी करने की गारंटी-झूठ, काला धन वापस लाने की गारंटी – झूठ, महंगाई कम करने की गारंटी-झूठ, हर खाते में 15 लाख रुपए की गारंटी-झूठ, महिला सुरक्षा और सम्मान की गारंटी – झूठ, 100 स्मार्ट सिटी बनाने की गारंटी-झूठ, रुपए को मज़बूत करने की गारंटी-झूठ, चीन को लाल आंख दिखाने की गारंटी – झूठ, न खाऊंगा, न खाने दूंगा की गारंटी-झूठ”।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...