1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Railway Recruitment: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 14298 पदों पर निकाली भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

Railway Recruitment: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 14298 पदों पर निकाली भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने कुछ समय पहले टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली थी। आरआरबी ने इस भर्ती में पदों की संख्या को बढ़ा दिया है। अब कुल 14298 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में 5254 नए पदों को जोड़ा गया है। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 9 मार्च से की गई थी।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Railway Recruitment: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने कुछ समय पहले टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली थी। आरआरबी ने इस भर्ती में पदों की संख्या को बढ़ा दिया है। अब कुल 14298 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में 5254 नए पदों को जोड़ा गया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 9 मार्च से की गई थी। आवेदन की आखिरी तारीख 8 अप्रैल तय की गई थी। इस भर्ती के लिए एक बार फिर आवेदन की शुरुआत की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

  • टेक्नीशियन ग्रेड 1 : बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री।
  • टेक्नीशियन ग्रेड 3 : 10वीं पास और ITI सर्टिफिकेट प्राप्त उम्मीदवार।

आयु सीमा 

  • 18 – 36 साल
  • ये उम्र 1 जुलाई, 2024 से जोड़ी जाएगी।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

फीस 

  • कैंडिडेट्स को 500 रुपए फीस देना होगी।
  • इसमें से 400 रुपए सीबीटी टेस्ट के बाद वापिस कर दिया जाएगा।
  • आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को 250 रुपए फीस देना होगी।
  • यह फीस सीबीटी टेस्ट में बैठने के बाद वापस कर दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस 

  • सीबीटी एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

सैलरी 

पद के अनुसार 19,900-92,300 रुपए प्रतिमाह।

ऐसे करें आवेदन  

ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं। पेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं। जोन के आगे दिए लिंक पर जाकर आवेदन करें। आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर दें। आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद पूरी होगी।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...