1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा संग वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महराज का किया दर्शन, किडनी देने की जताई इच्छा

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा संग वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महराज का किया दर्शन, किडनी देने की जताई इच्छा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के साथ वृंदावन (Vrindavan) पहुंचीं। जहां दोनों ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj) के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

By santosh singh 
Updated Date

वृंदावन। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के साथ वृंदावन (Vrindavan) पहुंचीं। जहां दोनों ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj) के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

पढ़ें :- अखिलेश की वायरल तस्वीर पर ओपी राजभर का तंज, पूछा- दूसरों की बारात में कब तक सहबाला बनेंगे?

इस दौरान दोनों ने संत पर प्रेमानंद से एकांत में विशेष वार्तालाप भी किया। सूत्रों के अनुसार, बातचीत के दौरान राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने अपनी किडनी (Kidney) प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) को देने की इच्छा जताई। लेकिन संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj)  ने विनम्रतापूर्वक इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा, आप स्वस्थ रहें, यही मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रशंसक उमड़ पड़े। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने अभिनेत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और तस्वीरें लेने के लिए होड़ मच गई।

पढ़ें :- यूपी पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन, लखनऊ में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...