1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Rajya Sabha Election Voting Live : बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी ने BSP और AIMIM के समर्थन का किया दावा

Rajya Sabha Election Voting Live : बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी ने BSP और AIMIM के समर्थन का किया दावा

Rajya Sabha Election Voting Live : देश के 10 राज्यों की 37 रिक्त राज्यसभा सीटों के लिए आज चुनाव होना है। इस बीच बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। चार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान में उम्मीदवारों ने पटना स्थित बिहार विधानसभा परिसर में अपने वोट डाले हैं। इस दौरान, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि AIMIM और BSP ने हमारा समर्थन किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विकल्प से आग बबूला हुए मनोज मुंतशिर, बोले-जिम्मेदार पर हो कार्रवाई

पटना में नेता वोट डालने के लिए कतार में खड़े आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारे पास विधायकों की संख्या कम होने के कारण हमें छह वोटों की कमी थी, जबकि NDA को तीन वोटों की कमी थी। लेकिन हमने झुकने के बजाय BJP से मुकाबला करने का फैसला किया और अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे। बाद में, AIMIM और BSP ने हमारा समर्थन किया और छह वोटों की उस कमी को पूरा कर दिया।”

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी अपना वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा, “हम पांच पांडवों की तरह हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम पांचों जीतें। हमारी जीत 100 प्रतिशत पक्की है।” NDA उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “हमें पूरा भरोसा है कि NDA के सभी 5 उम्मीदवार जीतेंगे।”

बता दें कि बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए सोमवार को वोटिंग हो रही है, जिसमें सत्ताधारी एनडीए के पांच और विपक्षी आरजेडी के एक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक जारी रहेगी।

पढ़ें :- मुरादाबाद में BJP मेयर विनोद अग्रवाल की अपनी ही सरकार के बुलडोजर से मचा भूचाल, प्रदेश अध्यक्ष से लगाई सम्मान बचाने गुहार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...