1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Rajya Sabha Elections : कांग्रेस कहां से किसे भेज सकती है राज्यसभा,जानें दावेदारों में है कौन-कौन?

Rajya Sabha Elections : कांग्रेस कहां से किसे भेज सकती है राज्यसभा,जानें दावेदारों में है कौन-कौन?

देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है। गुरुवार से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक, नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। 16 फरवरी को नामांकन पत्र की जांच होगी जबकि 20 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जाएंगे। 27 फरवरी को वोटिंग होगी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है। गुरुवार से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक, नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। 16 फरवरी को नामांकन पत्र की जांच होगी जबकि 20 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जाएंगे। 27 फरवरी को वोटिंग होगी।

पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) में कांग्रेस कुल 10 सीटें जीत सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक से कांग्रेस तीन सीटें जीत सकती हैं। कम से कम दो स्थानीय उम्मीदवार, उसमें एक नासिर हुसैन का नाम तय बताया जा रहा है। वहीं, राजस्थान में कांग्रेस को एक सीटी मिलेगी। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) या प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) यहां से लड़ सकती हैं। हालांकि प्रियंका गांधी का हिमाचल से भी लड़ना संभव है। लेकिन इस पर अंतिम फैसला राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से दिल्ली में चर्चा के बाद पार्टी लेगी।

वहीं, बिहार से कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। अखिलेश प्रसाद सिंह प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश से 1, महाराष्ट्र से 1, मध्य प्रदेश से 1, तेलंगाना से 2 सीटें (दोनों स्थानीय उम्मीदवार) कांग्रेस के खाते में जा सकती है। अजय माकन, जितेंद्र सिंह और अभिषेक मनु सिंघवी रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। सुप्रिया श्रीनेत यूपी के महराजगंज से दोबारा लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ना चाहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया हेड होने के चलते पार्टी उनको लोकसभा नहीं लड़ाना चाहती, जिससे वो 2024 का पूरा कैंपेन देख पाएं।

अन्य दावेदारों में कौन कौन?

राज्यसभा के अन्य दावेदारों में पवन खेड़ा, सुबिरामी रेड्डी और सुप्रिया श्रीनेत का नाम शामिल है। कांग्रेस पार्टी बीबी श्रीनिवास, कन्हैया कुमार, विजयाशान्ति को लोकसभा लड़ाना चाहती है। लोकसभा टिकट नहीं मिलने की सूरत में राज्यसभा भेजे जाने पर विचार हो रहा है। रघुराम राजन ने अभी तक इच्छा जाहिर नहीं की है, अगर वो चाहेंगे तो उनके नाम पर गंभीरता से विचार किया जा सकता है।

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...