1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Raksha Bandhan 2024 :  इस साल रक्षाबंधन मनाने की जानें तारीख , भाई-बहन एकदूसरे की रक्षा का लेते हैं संकल्प

Raksha Bandhan 2024 :  इस साल रक्षाबंधन मनाने की जानें तारीख , भाई-बहन एकदूसरे की रक्षा का लेते हैं संकल्प

भाई बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन इस साल  19 अगस्त 2024 को धूमधाम से पूरे भारत में मनाया जाएगा।प्रत्येक वर्ष  सावन माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Raksha Bandhan 2024 : भाई बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन इस साल  19 अगस्त 2024 को धूमधाम से पूरे भारत में मनाया जाएगा।प्रत्येक वर्ष  सावन माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। शास्त्रों में भद्रा काल में भाई को राखी बांधना वर्जित माना गया है। रक्षाबंधन के त्योहार पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई-बहन एक दूसरे की रक्षा का संकल्प लेते हैं।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

पंचांग के अनुसार, इस साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि का आरंभ प्रातःकाल 03 बजकर 44 मिनट पर होगा और देर रात 11 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगा। इसलिए उदया तिथि के अनुसार, इस साल 19 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

कलावा भी श्रद्धापूर्वक बांध सकते हैं
रक्षाबंधन की राखी या रक्षासूत्र तीन धागों का होना चाहिए- लाल पीला और सफेद। अन्यथा इसमें लाल और पीला धागा तो होना ही चाहिए। रक्षा सूत्र में चंदन लगा हो तो यह और भी उत्तम माना जाता है। कुछ न होने पर कलावा भी श्रद्धापूर्वक बांध सकते हैं।

राखी बांधने का मंत्र 
रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधते समय ‘येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि, रक्षे माचल माचल:।।’ मंत्र का जाप करना चाहिए। भाई की उन्नति के लिए ये शुभ माना जाता है।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...