1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Raksha Bandhan 2024 : रक्षाबंधन पर किस रंग का कपड़ा पहनना रहेगा शुभ ,जानें शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2024 : रक्षाबंधन पर किस रंग का कपड़ा पहनना रहेगा शुभ ,जानें शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन त्यौहार भाई-बहन के बीच प्यार और विश्वास के खूबसूरत बंधन का पर्व है। परंपरा और उल्लास के इस पर्व पर बहनें भाई को राखी बांधने के लिए विधि विधान से पूजा की थाली सजाती है और राखी बांधने के शुभ मुहूर्त का इंतजार करती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Raksha Bandhan 2024 : रक्षाबंधन त्यौहार भाई-बहन के बीच प्यार और विश्वास के खूबसूरत बंधन का पर्व है। परंपरा और उल्लास के इस पर्व पर बहनें भाई को राखी बांधने के लिए विधि विधान से पूजा की थाली सजाती है और राखी बांधने के शुभ मुहूर्त का इंतजार करती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भद्रा काल में भाई को राखी  नहीं बांधने पर अशुभ परिणाम भाइयों को झेलना पड़ सकता है। इसलिए रक्षाबंधन के लिए शुभ मुहूर्त जानना आवश्यक हो जाता है। आइये जानते है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

 राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि का आरंभ 18 अगस्त 24 दिन रविवार रात्रि 02 बजकर 21 मिनट से आरम्भ होगी।
पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 20 अगस्त 24 दिन मंगलवार रात्रि 12 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगा।

भद्रा काल का समय 
रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाया जायेगा। 19 अगस्त 2024 सोमवार को भद्रा दोपहर 01 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। रक्षाबंधन दोपहर 01 बजकर 26 मिनट के बाद बहन अपने भाई के दाहिने हाथ के कलाई पर राखी बांधेगी।

किस रंग का कपड़ा पहनना रहेगा शुभ
राखी बांधते समय शुभ रंग के कपड़े पहनने से भाई के जीवन में खुशियां आती है। इसी प्रकार राखी के रंग का चुनाव करना बहुत जरूरी है।

अशुभ रंगों से बचना चाहिए
शुभ कार्य में शुभ रंग का उपयोग करने से जीवन में खुशियां बढ़ जाती है। रक्षाबंधन के दिन बहन और भाई दोनो लाल, पीला, गुलाबी, हरा,केशरी, संतरी रंग का कपड़ा पहनने और अशुभ रंगों से बचना चाहिए।  काले रंग का रखी का उपयोग नहीं करें।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...