Ayodhya Ram Navami: आज 6 अप्रैल को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को देशभर में रामनवमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर एकतरफ जहां पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की आराधना की जा रही है तो दूसरी तरफ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रामनवमी पर अयोध्या स्थित राम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को रामनवमी की बधाई देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ‘सभी देशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह त्योहार धर्म, न्याय और कर्तव्य-परायण होने का संदेश देता है। मर्यादापुरुषोत्तम प्रभु श्री राम ने मानव जाति के लिए त्याग, वचनबद्धता, समरसता और शौर्य के उच्च आदर्श प्रस्तुत किए हैं। उनके सुशासन यानी रामराज्य की अवधारणा को आदर्श माना जाता है। मेरी मंगलकामना है कि इस शुभ अवसर पर सभी देशवासी विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लें।’
पीएम मोदी ने लिखा, ‘सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम!’ गृहमंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए लिखा, ‘जय श्री राम! सभी रामभक्तों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्री राम का जीवन सत्य, सेवा और मानव मूल्यों के रक्षा की प्रेरणा देता है। प्रभु से सभी के स्वस्थ, सुदीर्घ और समृद्ध जीवन की कामना करता हूँ।’
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा, ‘आप सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा, ‘सभी देशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस सुअवसर पर हमें सत्य, सदाचार, त्याग, मर्यादा, निष्ठा, नैतिकता, सेवा, न्याय व करुणा के महान आदर्श मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।’