1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. RBI 2000 रुपये के नोट एक अप्रैल को नहीं करेगा स्वीकार, यह है कारण

RBI 2000 रुपये के नोट एक अप्रैल को नहीं करेगा स्वीकार, यह है कारण

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि वह खातों के वार्षिक समापन के कारण 1 अप्रैल को 2,000 रुपये नोटों को एक्सचेंज और स्वीकार नहीं करेगा। आरबीआई (RBI)  ने कहा है कि यह सेवा 2 अप्रैल को फिर से शुरू होगी।

By santosh singh 
Updated Date

 

पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि वह खातों के वार्षिक समापन के कारण 1 अप्रैल को 2,000 रुपये नोटों को एक्सचेंज और स्वीकार नहीं करेगा। आरबीआई (RBI)  ने कहा है कि यह सेवा 2 अप्रैल को फिर से शुरू होगी।

आरबीआई (RBI)  ने एक बयान में कहा कि खातों की वार्षिक क्लोजिंग के कारण भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)  के 19 निर्गम कार्यालयों में सोमवार, 1 अप्रैल, 2024 को 2,000 रुपये के बैंकनोटों को एक्सचेंज और जमा करने की सुविधा उपलब्ध नहीं मिलेगी। यह सुविधा मंगलवार, 2 अप्रैल, 2024 को फिर से शुरू होगी।”

आरबीआई (RBI)  की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 29 फरवरी 2024 तक, 2,000 रुपये के नोटों का लगभग 97.62% बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गया है। 19 मई 2023 को, RBI ने 2,000 के बैंक नोटों को प्रचलन से बाहर करने का निर्णय लिया था और जनता से उन्हें बैंकों में जमा करने या अन्य मूल्यवर्ग के बैंकनोटों में एक्सचेंज करने का आग्रह किया था। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)  ने अपनी क्लीन नोट पॉलिसी के तहत यह कदम उठाया था।

हालांकि, आरबीआई (RBI)  ने अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, तिरुवनंतपुरम, रांची और रायपुर जैसे प्रमुख स्थानों पर देश भर में अपने 19 कार्यालयों में 2000 रुपये के नोट जमा करने या बदलने की सुविधा देती है।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha Bypoll : कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजकुमार लोहानी का पर्चा खारिज, हरदीप पुरी के फॉर्म पर विपक्ष ने जताई आपत्ति

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...