1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर पारदर्शिता के साथ पुनः काउंटिंग कराए निर्वाचन आयोग : सचिन पायलट

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर पारदर्शिता के साथ पुनः काउंटिंग कराए निर्वाचन आयोग : सचिन पायलट

कांग्रेस नेता व राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने लोकसभा चुनाव मतगणना के बीच एक्स पोस्ट पर लिखा कि जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में हुए कांटे के मुकाबले में जिस प्रकार से प्रशासन द्वारा दबाव में कार्य किया गया है। वह कई सवाल खड़े करता है।

By santosh singh 
Updated Date

जयपुर। कांग्रेस नेता व राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने लोकसभा चुनाव मतगणना के बीच एक्स पोस्ट पर लिखा कि जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में हुए कांटे के मुकाबले में जिस प्रकार से प्रशासन द्वारा दबाव में कार्य किया गया है। वह कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने लिखा कि काउंटिंग की प्रक्रिया संदेह के घेरे में है और इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को प्रत्याशी एवं पार्टी द्वारा की जा रही है।

पढ़ें :- मुंबई पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जयशंकर के साथ अहम बैठक; ट्रेड डील और वेनेजुएला के तेल पर हुई चर्चा

पढ़ें :- सेंधा नमक खा रहे हैं? ज्यादा सेवन हड्डियों को कर सकता है कमजोर, आज ही हो जाएं सावधान

उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट की काउंटिंग पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं और परिणाम रोकना कई संदेह उत्पन्न करता है। सचिन पायलट ने लिखा कि मैं चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि इस सीट पर पारदर्शिता के साथ पुनः काउंटिंग की जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...