1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Realme Narzo 80 Lite 4G: भारत में लॉन्च हुआ रियलमी का सस्ता स्मार्टफोन; कई बेहतरीन फीचर्स से है लैस

Realme Narzo 80 Lite 4G: भारत में लॉन्च हुआ रियलमी का सस्ता स्मार्टफोन; कई बेहतरीन फीचर्स से है लैस

Realme Narzo 80 Lite 4G: स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने आज भारतीय बाज़ार में अपने नए फोन Realme Narzo 80 Lite 4G को लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस 6300mAh की दमदार बैटरी, 7.94mm अल्ट्रा-स्लिम बॉडी और कई अन्य खूबियों के साथ आता है। आइये फोन के प्रमुख स्पेक्स और प्राइस डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं-

By Abhimanyu 
Updated Date

Realme Narzo 80 Lite 4G: स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने आज भारतीय बाज़ार में अपने नए फोन Realme Narzo 80 Lite 4G को लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस 6300mAh की दमदार बैटरी, 7.94mm अल्ट्रा-स्लिम बॉडी और कई अन्य खूबियों के साथ आता है। आइये फोन के प्रमुख स्पेक्स और प्राइस डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं-

पढ़ें :- बिल गेट्स ने माना जेफरी एपस्टीन के साथ संपर्क रखना उनकी गलती थी, कबूल किया शादी के बाद भी उन्होंने तीन महिलाओं से बनाए थे संबंध

Realme Narzo 80 Lite 4G के स्पेक्स की बात करें तो फोन में 6.74-इंच की डिस्प्ले दी गयी है जो 563 nit HBM ब्राइटनेस, 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 1600×720 स्क्रीन रेज़ोल्यूशन प्रदान करती है। यह डिवाइस ऑक्टा-कोर UMS9230E चिपसेट द्वारा संचालित है, जिसके साथ 18GB तक रैम (6GB+12GB डायनामिक रैम) और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज है।

नया रियलमी फोन Realme UI 6.0 पर चलता है। इसमें 6300mA की बैटरी है और यह 15W फ़ास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसका डाइमेंशन 167.20×76.6×7.94 मिमी और वज़न 201 ग्राम है।

फोन की अन्य विशेषताओं में IP54 रेटिंग, डुअल बैंड वाई-फ़ाई, ब्लूटूथ 5.2, ओरिएलिटी ऑडियो, साइड फ़िंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 मिमी जैक, मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस, पल्स लाइट, स्मार्ट टच, स्पीकर क्लीनर, AI कॉल नॉइज़ रिडक्शन 2.0, AI बूस्ट, AI इरेज़र, AI क्लियर फेस, AI इमेज मैटिंग, सर्किल टू सर्च, सिग्नल हंटर एंटीना, 300% अल्ट्रा वॉल्यूम और मिनी कैप्सूल शामिल है।

प्राइस और सेल डिटेल्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन ओब्सीडियन ब्लैक और बीच ओल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके दो स्टोरेज विकल्प हैं – 4GB रैम/64GB स्टोरेज (कीमत 7,299 रुपये) और 6GB रैम/128GB स्टोरेज (कीमत 8,299 रुपये)। आधिकारिक सेल 28 जुलाई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। कंपनी 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 200 रुपये का बैंक ऑफर दे रही है। यह Realme India वेबसाइट और अमेज़न पर उपलब्ध है।

पढ़ें :- Ketan Agarwal Murder Case : सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कबूला गुनाह, पुलिस के सामने खोले केतन की हत्या के राज

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...